NEET-UG 2022 Exam Date Changed: अब इस तारीख को होगी NEET की परीक्षा? NTA ने जारी किया नोटिस?

क्या 17 जुलाई 2022 के बदले 04 सितंबर 2022 को होगी इसकी परीक्षा? क्या NTA ने इसके मद्देनजर कोई नोटिस जारी किया है? आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नोटिस का सच !

Written By :  Meghna
Update: 2022-06-25 13:56 GMT

NEET-UG 2022 Exam Date Changed : क्या नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) या एनटीए, NEET (UG) उम्मीदवारों के लिए नई घोषणा ले कर आई है? क्या नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- यूजी (National Eligibility cum Entrance Test - UG) की होने वाली परीक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है? क्या 17 जुलाई 2022 के बदले 04 सितंबर 2022 को होगी इसकी परीक्षा? क्या NTA ने इसके मद्देनजर कोई नोटिस जारी किया है? आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर वायरल (Viral On Social Media) हो रहे इस नोटिस का सच !

क्या अब 4 सितंबर 2022 को होगी नीट की परीक्षा?

सोशल मीडिया (social media) पर एक नोटिस तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी 2022 (NEET UG 2022) की होने वाली परीक्षा को लेकर कुछ दावे किए जा रहे हैं। नोटिस में लिखा है, 'नीट यूजी 2022 की परीक्षा की तिथि के संदर्भ में नोटिस। यह अवगत कराया जा रहा है कि NTA ने नीट यूजी 2022 की होने वाली परीक्षा की तिथि में फेरबदल किया है। अब नीट यूजी 2022 की परीक्षा रविवार 4 सितंबर 2022 को होगी। और अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट neet@nta.nic.in पर जाएं।'

सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण :

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस नोटिस पर संज्ञान लेते हुए इसे शेयर कर सरकार की पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) के ट्विटर हैंडल ने स्पष्टीकरण जारी किया है। हैंडल ने ट्वीट किया, 'सोशल मीडिया पर एक नोटिस तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) को 17 जुलाई 2022 के बजाय 4 सितंबर 2022 के लिए पुनर्निर्धारित (Rescheduled) किया है। ये नोटिस फर्जी है। NTA ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है।'

पहले भी वायरल हो चुके हैं सरकार से जुड़े फर्जी मेसेज जिस पर जारी किया गया स्पष्टीकरण :

- इससे पहले सोशल नेटवर्किंग ऐप व्हाट्सऐप पर एक मेसेज तेज़ी से वायरल हुआ था। इस मैसेज में लिखा था,'प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना' के अंतर्गत भारत सरकार सभी बेरोजगारों को प्रतिमाह ₹3500 दे रही है।'

-सरकार ने बताया दावा है फर्जी

- तेज़ी से वायरल हो रहे इस मेसेज पर संज्ञान लेते हुए इसको शेयर कर सरकार की पीआईबी फैक्ट चेक के ट्विटर हैंडल ने स्पष्टीकरण जारी किया था।

- हैंडल ने ट्वीट किया, 'दावा- एक व्हाट्सएप मैसेज में यह दावा किया गया है कि 'प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना' के अंतर्गत भारत सरकार सभी बेरोजगारों को प्रतिमाह ₹3500 दे रही है। पीआईबी फैक्ट चेक में पाया गया है कि किया गया दावा और दिया गया ब्लॉग लिंक फर्जी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।'

ना करें संदिग्ध लिंक पर क्लिक?

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे फर्जी लिंक्स वायरल हो रहे होते हैं। जिस पर क्लिक कर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इन फर्जी लिंक्स पर क्लिक करने पर आपका पर्सनल डेटा तो खतरे में होता ही है। साथ ही स्कैमर्स को आपको पैसों का चूना लगाने में आसानी होती है। इससे बचने का एकमात्र उपाय है ऐसे लिंक्स पर क्लिक करने से बचें और सतर्क रहें।

Tags:    

Similar News