SEE PICS: एकता क्रिसमस बैश में बच्चों के साथ दिखें करण जौहर

Update:2017-12-25 06:58 IST

मुंबई: क्रिसमस को लेकर बच्चे ही नहीं, बड़े भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। ऐसा ही माहौल बॉलीवुड में भी देखने को मिला ,जब क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए सारे बॉलीवुड स्टार्स एकता कपूर के यहां एक-साथ पहुंच गए।हाल ही में एकता कपूर ने एक क्रिसमस बैश ऑर्गनाइज किया। जिसमें शिरकत करने कई बॉलीवुड हस्तियों पहुंची थी। इस मौके पर करण जौहर के साथ उनके जुड़वा बच्चे यश और रूही भी अपनी नैनी के साथ देखे गए।

करण जौहर ने इस मौके पर गुलाबी रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी। जबकि उनकी बेटी रूही ने गुलाबी रंग की फ्रॉक पहनी हुई थी। रूही को उनकी नैनी ने पकड़ा हुआ था। जबकि करण की गोद में बेटे यश को देखा गया।करण की गोद में बेटे यश को देखकर लग रहा था कि वो उसके साथ काफी कंफर्टेबल फील करते हैं। यश ने सफेद और नीले रंग के कपड़े पहने हुए है।

इस मौके पर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य, उर्मिला मातोंडकर, नीलम के साथ कई बॉलीवुड हस्तियां मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News