मिलिए कैटरीना कैफ की हमशक्ल से, जो खूबसूरती में नहीं है किसी से कम

Update:2017-12-31 10:42 IST

मुंबईः इन दिनों सोशल मीडिया पर मॉडल और एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा की फोटोज सुर्खियों में हैं। 25 साल की सलोनी के सोशल मीडिया पर कई फॉलोअर्स है, जो उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से करते हैं। इतना ही नहीं सलोनी के कई फैन्स है उनकी शक्ल कैटरीना से मिलती-जुलती है।

एक्ट्रेस कटरीना कैफ की हमशक्ल सलोनी चोपड़ा है जो टीवी एक्ट्रेस हैं और ये सोशल मीडिया सेंशन भी हैं।सलोनी को उनके सोशल कैंपेन की वजह से भी जाना जाता है। सलोनी को पहली नजर में देखकर कोई ये नहीं कह सकता कि वो कैटरीना कैफ नहीं हैं। सलोनी का जन्म साल 1991 में मुंबई में हुआ था। हालांकि, सलोनी की फैमिली चंडीगढ़ से है और उनको प्रियंका चोपड़ा बहुत पसंद हैं। सलोनी ने हाल ही में ये फोटो शेयर करते हुए वुमन की सेक्सुएलिटी को और बढ़ावा देने की बात की है।

Tags:    

Similar News