Best Oil: ऑलिव ऑयल या सरसों का तेल, किसे चुनना है सबसे बेहतर

Best Oil For Cooking: अगर आपको भी कुकिंग के लिए ऑलिव और सरसों के तेल में से किसी एक को चुनने में परेशानी हो रही है तो इस आर्टिकल में जानिए कौन सा तेल सबसे बेहतर है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-25 12:51 GMT

Best Cooking Oil (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Olive Oil vs Mustard Oil: हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने में सबसे ज्यादा जद्दोजहद अपने लिए हेल्दी चीजों को चुनने में होती है। एक चीज को लेकर कई तरह की राय ये काम और भी मुश्किल बना देते हैं। वैसे ही खाना बनाने के लिए कौन सा तेल सबसे बेहतर (Best Oil For Cooking) है, इसे लेकर भी अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। कोई कुकिंग के लिए ऑलिव ऑयल (Olive Oil) को बेहतर मानता है तो कई लोग सरसों के तेल (Mustard Oil) को खाना बनाने के लिए सबसे ज्यादा हेल्दी मानते हैं। अगर आपको भी दोनों तेल में से किसी एक को चुनने में परेशानी हो रही है तो हम आपकी ये समस्या दूर कर देते हैं। क्योंकि हम आज आपको बताने जा रहे हैं जैतून और सरसों के तेल में से कौन सा तेल सबसे ज्यादा हेल्दी होता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ऑलिव ऑयल (Olive Oil)

फिटनेस और हेल्थ फ्रिक लोग कुकिंग के लिए जैतून का तेल (Olive Oil) सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। यह तेल पाचन तंत्र को तंदरुस्त रखने के साथ ही कब्ज आदि समस्याओं से आराम दिलाने में मददगार है। आयुर्वेद के मुताबिक, जैतून का तेल शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाकर कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित रख सकता है। केवल इतना ही नहीं यह हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने, सूजन घटाने, वेट लॉस और दिमाग के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कुकिंग के अलावा आप इसे फ्रूट सैलेड, डिप और अन्य तरीकों से भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सरसों का तेल (Mustard Oil)

भारतीय घरों में सबसे ज्यादा खाना बनाने के लिए सरसों का तेल (Mustard Oil) यूज किया जाता है। इसका उत्पादन सरसों के बीजों से किया जाता है। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका, कनाडा और यूरोप में खाने में शुद्ध सरसों के तेल का उपयोग करने पर बैन है। जबकि भारत में यह तेल न केवल कुकिंग बल्कि त्वचा, बालों और दर्द जैसी समस्याओं के इलाज के लिए भी किया जाता है। यह तेल इम्यूनिटी को बढ़ाने, आंखों की रोशनी तेज करने और वजन घटाने में भी सहायक है। इसके साथ ही सर्दियों में इसे लोग मॉइश्चराइजर की तरह भी यूज करते हैं। इससे स्किन अच्छी होती है। हालांकि सरसों के तेल के ज्यादा सेवन से आपके स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है।

सरसों या जैतून तेल में किसको चुनें?

जैतून और सरसों का तेल दोनों ही कई तरह से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। इन दोनों तेलों से दिल की सेहत को बनाए रखा जा सकता है। लेकिन अगर इन तेलों में से किसी एक को चुनने की बात करें तो फिर कीमत, उपलब्धता और स्वास्थ्य लाभों को ध्यान में रखते हुए ऑलिव ऑयल के मुकाबले सरसों का तेल खाना बनाने के लिए सबसे अच्छा तेल है। इससे भारतीय व्यंजनों को लाजवाब स्वाद भी मिलता है।

Tags:    

Similar News