Health Tips: स्मोकिंग या ई सिगरेट क्या है ज्यादा खतरनाक, सेहत को कोई पहुंचाती है नुकसान

Electronic Cigarette: युवाओं में आजकल स्मोकिंग लत काफी ज्यादा बढ़ गई है। लोगों ने सिगरेट का ऑप्शन को छोड़कर आजकल ई सिगरेट पीना शुरू कर दिया है लेकिन यह भी सेहत के लिए अच्छी नहीं है।;

Update:2024-02-18 14:08 IST
Is Electronic Cigarette Safe

Is Electronic Cigarette Safe (Photos - Social Media)

  • whatsapp icon

Electronic Cigarette : सिगरेट स्मोकिंग हमारी सेहत के लिए कितनी ज्यादा हानिकारक होती है यह तो सभी जानते हैं। सिगरेट पीने से हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है। इसके सेवन से कैंसर से लेकर हार्ट अटैक तक की समस्या हो सकती है। सिगरेट के नुकसानों को देखते हुए लोगों ने इसका दूसरा तरीका ढूंढ लिया है और आजकल ई सिगरेट लोगों के बीच काफी ज्यादा फेमस हो रही है। युवाओं के बीच वेपिंग को काफी नॉर्मल माना जा रहा है।ऐसा समझाया जा रहा है कि इससे कोई नुकसान नहीं होगा। आज हम आपको इसकी सच्चाई से रूबरू करवाते हैं।

ई स्मोकिंग और सिगरेट में फर्क

ई सिगरेट के बात करें तो यह एक इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम डिवाइस है। यह पूरी तरह से बैटरी पर काम करती है। जो शरीर तक निकोटिन पहुंचाने का काम करती है। इसमें नॉर्मल सिगरेट की तरह तंबाकू का इस्तेमाल नहीं होता है। इसमें तंबाकू की जगह कार्टेज में लिक्विड निकोटिन भरा होता है। खत्म होने पर इसे वापस से रिफिल किया जा सकता है। लिक्विड निकोटीन कश लगाने पर सामने की ओर जल रहे बल्ब से गर्म होकर भाप बन जाता है। लोग धुएं की जगह इस भांप को खींचते हैं।

 Electronic Cigarette 

कितनी है नुकसानदायक ई स्मोकिंग

केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। हालांकि, ये तंबाकू वाले सिगरेट से कम नुकसानदायक होती है। लेकिन फिर भी यह शरीर के लिए हानिकारक है। आजकल के युवा कूल दिखने के चक्कर में ई सिगरेट का सेवन करने लगते हैं। धीरे-धीरे उन्हें इसकी आदत पड़ जाती है। जो वेपर लंग्स को नुकसान पहुंचाने लगता है।

Electronic Cigarette 

क्या ज्यादा नुकसानदायक

ई सिगरेट को नॉर्मल सिगरेट के मुकाबले कम नुकसानदायक माना जाता है। लेकिन इसे बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता और नहीं सिगरेट के विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है। इसमें जो केमिकल उपयोग किए जाते हैं वह लंग्स को नुकसान पहुंचाते हैं। नॉर्मल सिगरेट हो  ई सिगरेट दोनों का ही सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक है।  लंबे समय तक इसके सेवन से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है।

Tags:    

Similar News