Diabetes में नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस, अन्य कई बिमारियों में भी करता है ये नुकसान

Diabetes की समस्या से जूझ रहे लोगों को गन्ने के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। चूंकि गन्ने में कैलोरी और शुगर की मात्रा अधिक होती है।

Report :  Preeti Mishra
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-04-09 11:42 GMT

गन्ने का जूस: Photo - Social Media

Diabetes: गर्मियों के मौसम (summer season) में मिलने वाले फलों का जूस ही इस सीजन में सबसे ज्यादा राहत देता है। जूस पीने से आपको तत्काल स्फूर्ति का अनुभव होता है। इस श्रेणी में गन्ने का जूस (sugarcane juice) भी बहुत ही रिफ्रेशिंग और फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस आपको हर जगह आसानी से मिल सकता है।

बता दें कि गन्ने में मौजूद कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व आपकी हड्डि‍यों को मजबूत करने के साथ ही यह दांतों की समस्याओं में भी काफी कारगर होता है। इतना ही नहीं गन्ने को चबाकर खाने से इसके रस के साथ में पोटैशियम की मात्रा हमारे शरीर के पाचनतंत्र तक पहुंचकर पाचन तंत्र को भी मज़बूती प्रदान करती है।

गन्ने का रस पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है

बता दें कि गन्ने को पोषक तत्वों का भण्डार भी माना जाता है। गन्ने में मौजूद पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, थियामिन, राइबोफ्लेविन और अमीनो एसिड आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बनाये रखने के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। गन्ने का रस पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इतना ही नहीं कई तरह की शारीरिक समस्याओं से मुक्ति दिलाने में भी यह बेहतरीन योगदान करता है।इसके अलावा पारंपरिक चिकित्सा में गन्ने का इस्तेमाल यकृत, गुर्दे (liver and kidney) और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए भी किया जाता है।

लेकिन क्या आपको पता है ? कि सेहत के गुणों का भंडार माने जाने वाला गन्ने का जूस का सेवन कुछ रोगों से ग्रसित लोगों को नहीं करनी चाहिए। जिनमें से कुछ प्रमुख हैं :-

- डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों को गन्ने के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। चूंकि गन्ने में कैलोरी और शुगर की मात्रा अधिक होती है। जो शुगर पेशेंट रक्त में ग्लूकोस की मात्रा को बढ़ा देते है। आपको बता दें की एक गिलास (240 एमएल) गन्ने के जूस में 50 ग्राम चीनी की मात्रा होती है। जो कि 12 चम्मच चीनी के बराबर होती है। इसलिए इसके सेवन से शरीर में शुगर के खतरनाक तरीके से बढ़ जाने का खतरा रहता है।

- मोटापे से ग्रसित लोगो को भी इसके सेवन से बचना चाहिए। अन्यथा गन्ने के जूस में मौजूद चीनी की मात्रा उनके वजन को और ज्यादा बढ़ा कर उन्हें डायबिटीज का भी रोगी बना सकता है।

- बार-बार खांसी या बलगम की समस्या से परेशान लोगों को भी गन्ने का जूस नहीं पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे लोगों द्वारा इस जूस का उपभोग करने पर कफ की समस्या बढ़ने के साथ बीमारी को और गंभीर बना सकती हैं।

- पेट या पाचन संबंधी बीमारियों से परेशान लोगों को भी गन्ने के जूस पीने से परहेज करना चाहिए।

- वर्कआउट और एक्सरसाइज नहीं करने वाले लोगों को भी गन्ने के जूस का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। गन्ने के जूस में बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी और शुगर होने के कारण वेटलॉस करने में नुकसान पहुंचाती है। इसलिए वेटलॉस करने वाले लोगों के लिए गन्ने का जूस सही विकल्प नहीं होता है।

- कई बार अत्यधिक मात्रा में गन्ने का जूस पीने से आपको कई गंभीर शारीरिक समस्यााओं का भी सामना करना पड़ सकता हैं। गन्ने के जूस में पाया जाने वाला पोलिकोसनॉल नामक तत्व शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है।

Tags:    

Similar News