Copper Water Benefits: क्या आप जानते हैं तांबा के गिलास में पानी क्यों पीते हैं, फायदे जान रह जाएंगे हैरान
Tambe Ke Pani Ke Fayde: क्या आप जानते हैं तांबे के बर्तन में स्टोर किया हुआ पानी पीने से कई जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में भी इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है। आइए जानें इसके फायदों को।;
Copper Water Benefits (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Health Benefits Of Drinking Water Stored In Copper: आपने बड़े-बुजुर्गों को अक्सर तांबे के गिलास में पानी पीने की सलाह देते हुए सुना होगा या उन्हें खुद भी पानी पीने के लिए तांबे के लोटे या गिलास का इस्तेमाल करते देखा होगा। क्या आप जानते हैं तांबे के बर्तन में स्टोर किया हुआ पानी पीने से कई जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में भी इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासकर, सर्दियों के दौरान कॉपर के बर्तन में रखा पानी बेहद लाभदायक होता है।
तांबे के पानी को रोजाना पीने से पाचन में सुधार, हार्ट हेल्थ और स्किन हेल्थ इंप्रूव होता है। साथ ही यह एक खनिज है, जो कई शारीरिक कार्यों को बढ़ावा देता है, जैसे कि एनर्जी प्रोडक्शन, ब्लड सेल प्रोडक्शन, और कोलेजन फॉर्मेशन। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार सावलिया (Dixa Bhavsar Savaliya) ने अपने एक वीडियो में इसके कुछ फायदों के बारे में बताया है। आइए जानते हैं आयुर्वेद में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के क्या-क्या लाभ होते हैं।
तांबे का पानी पीने के फायदे (Benefits Of Copper Water)
डॉक्टर ने अपनी पोस्ट की शुरुआत में बताया कि मैं अपनी सर्दियों की सुबह की शुरुआत एक गिलास तांबे के पानी से करती हूं और यह मुझे एनर्जेटिक, हल्का और ताजा महसूस कराता है। आयुर्वेद के अनुसार, ये रहे इसके कुछ फायदे-
वेट लॉस (Weight Loss)
कॉपर में रखे पानी को पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर अच्छा असर पड़ता है और पाचन दुरुस्त होता है। इससे गैस, एसिडिटी, कब्ज़ जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही यह आपके वेट लॉस जर्नी में भी फायदेमंद होता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
हार्ट हेल्थ (Heart Health)
तांबे का पानी हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर माना जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) और कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
स्किन हेल्थ (Skin Health)
कॉपर में रखा पानी पीने से स्किन हेल्थ इम्प्रूव होती है। इससे मेलेनिन उत्पादन को भी बढ़ावा मिलता है। तांबे के पानी से त्वचा साफ और चमकदार बनती है। साथ ही यह उम्र बढ़ने को धीमा कर सकता है।
एनीमिया (Anaemia)
इसके अलावा तांबे का पानी एनीमिया की दिक्कत को भी खत्म कर सकता है। दरअसल, तांबा शरीर में आयरन के अवशोषण में सहायता करता है, जो एनीमिया से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
थायरॉयड (Thyroid)
थायरॉयड कंट्रोल रखने में तांबे का पानी पीया जा सकता है। यह थायरॉयड ग्रंथि के कामकाज को नियंत्रित करता है और शरीर में हार्मोन कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।