विरोध के लिए बैल की ली थी जान, अब कांग्रेस ने किया निलंबित

Update: 2017-05-29 08:58 GMT

तिरुवनंतपुरम : केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैल का सिर काटे जाने की घटना के बाद बवाल मच गया, जिसके बाद पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को निलंबति कर दिया गया। ये कार्यकर्ता बाजार में गाय की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ विरोध कर रहे थे।

ये भी देखें : केरलः कुन्नूर पुलिस ने कथित गोकशी मामले में यूथ कांग्रेस के खिलाफ केस दर्ज किया

कन्नूर पुलिस ने रविवार रात को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बैल हत्या की निंदा की।

पार्टी नेता ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने युवा कांग्रेस नेता रेगिल मकुट्टी और तीन अन्य को तत्काल निलंबित कर दिया।

Tags:    

Similar News