Agni-V का परीक्षण हुआ सफल, 5000 किमी है मिसाइल की मारक क्षमता

Update: 2018-01-18 06:22 GMT

नई दिल्ली : ओडिशा तट से दूर व्हीलर द्वीप से Agni-V का सफल परीक्षण हो गया है। गुरूवार को 5000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम Agni-V का परीक्षण सफल होने से वैज्ञानिक काफी खुश हैं।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO द्वारा विकसित की गई अग्नि-5 मिसाइल परमाणु हथियारों से लैस होकर 1 टन पेलोड ले जाने में सक्षम है।

अग्नि-5 मिसाइल MIRV तकनीक पर काम करती है। MIRV तकनीक का मतलब होता है Multiple Independently targetable Re -entry Vehicle।

इस तकनीक की मदद से इस मिसाइल से एक साथ कई जगहों पर वार किया जा सकता है, एक साथ कई जगहों पर गोले दागे जा सकते हैं, यहां तक कि अलग-अलग देशों के ठिकानों पर एक साथ हमले किए जा सकते हैं।

अग्नि 5 मिसाइल का इस्तेमाल बेहद आसान है। इसे रेल सड़क हो या हवा, कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News