भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आश्वासन पर माने नितिन पटेल

Update: 2017-12-31 11:13 GMT

अहमदाबाद : गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल दो दिन तक रूठे रहने के बाद रविवार को विजय रूपानी की अगुवाई वाली सरकार में शामिल होने को राजी हो गए। पटेल ने मीडिया को बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वादा किया कि उन्हें उनके कद के अनुरूप विभाग दिए जाएंगे, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया है।

ये भी देखें :हार्दिक का नितिन को ऑफर : 10 विधायक लाओ मनचाहा पद पाओ

मुख्यमंत्री रूपानी रविवार को विभागों की सूची राज्यपाल को सौंपने वाले हैं।

पटेल उनसे वित्त, पेट्रोरसायन और शहरी विकास मंत्रालय लिए जाने के बाद विरोध पर उतर आए थे। दरअसल उनको स्वास्थ्य व परिवार कल्याण समेत कम महत्व के मंत्रालय प्रदान किए गए थे।

Tags:    

Similar News