अब इस प्रदेश में बढ़ा लॉकडाउन, बाहर फंसे लोगों की वापसी के लिए ये एलान

भारत में लॉकडाउन की अवधि लगभग खत्म होने वाली है, वहीं एक के बाद एक राज्य सरकारें अपने प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ा रहीं हैं। इसी कड़ी में सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया। बता दे कि आज ही तमिलनाडु में भी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया है।

Update: 2020-04-13 14:33 GMT

ईटानगर। भारत में लॉकडाउन की अवधि लगभग खत्म होने वाली है, वहीं एक के बाद एक राज्य सरकारें अपने प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ा रहीं हैं। इसी कड़ी में सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया। बता दे कि आज ही तमिलनाडु में भी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया है।

लॉकडाउन में चालू रहेंगी ये सेवायें:

अरुणाचल प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव नरेश कुमार ने बताया कि इस दौरान केवल सरकारी बसों को चलने की अनुमति होगी। संबंधित अधिकारियों से मंजूरी हासिल कर निर्माण कार्य किए जा सकेंगे लेकिन प्रवासी मजदूरों की सेवा नहीं ली जा सकेगी। अधिकारी ने कहा कि तवांग, तेजू, आलो, पासीघाट, जीरो और खोनसा में इस महीने गहन चिकित्सा इकाइयां बनाई जाएंगी।

इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट कर लिखा, 'हमने उन अधिकारियों की एक सूची तैयार की है, जो अरुणाचल के छात्रों और कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे, ये कोरोनोवायरस के कारण राज्य के बाहर फंसे हुए हैं। किसी भी सहायता के लिए, राज्यवार नियुक्त नामित अधिकारियों से संपर्क करें।'



इन राज्यों में भी लॉकडाउन बढ़ाया गया:

इसके अलावा महाराष्ट्र, तमिनाडु, पश्चिम बंगाल, पंजाब, ओडिशा और तेलंगाना राज्यों में भी लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी है।

PM मोदी 14 अप्रैल को करेंगे देश को संबोधित, लॉकडाउन पर ले सकते हैं फैसला

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी कल लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले पीएम मोदी ने सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लॉकडाउन बढ़ाने पर सहमति जताई थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News