लव जिहाद में मॉडल की खौफनाक मौत, बॉयफ्रेंड कासिम अहमद गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Love Jihad: आरोपी कासिम अहमद ने देर रात लड़की के परिजनों को फोन कर बताया कि लड़की का शरीर अकड़ गया है। वह उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Update:2025-11-10 22:34 IST

Love Jihad: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद के एक खौफनाक अंजाम की घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। एक मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, उसके बॉयफ्रेंड कासिम अहमद पर हत्या समेत लव जिहाद के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मृतका के परिजन सुनियोजित हत्या और धोखे का परिणाम बताया हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

मामले की पूरी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार दुर्भाग्यपूर्ण घटना रविवार की देर रात सामने आई। आरोपी कासिम अहमद ने देर रात लड़की के परिजनों को फोन कर बताया कि लड़की का शरीर अकड़ गया है। वह उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिजनों को बेटी की मौत की खबर मिली और उन्होंने अस्पताल पहुंचकर देखा, तो उनके होश उड़ गए।

हिंदू नाम बताकर की दोस्ती

उन्होंने दावा किया कि मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान थे, जो साफ तौर पर मारपीट की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने सीधे तौर पर कासिम अहमद पर हत्या का आरोप लगाया और लव जिहाद का नतीजा बताया है। परिजनों के आरोपों के अनुसार आरोपी कासिम अहमद ने पहले लड़की से दोस्ती करने के लिए नाम बदलकर हिंदू बताया था। जब लड़की को असली पहचान का पता चला तो उसने दूरी बनाना शुरू कर दिया।

आरोपी कासिम अहमद गिरफ्तार

परिजनों ने बताया कि कासिम अहमद लगातार उनकी बेटी पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था, वह इस रिश्ते के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कासिम अहमद साथ दुबई ले जाने की बात भी कहता था। जब लड़की ने शादी और दुबई जाने से साफ इनकार कर दिया, तो गुस्से में आकर आरोपी ने बेरहमी से हत्या कर दी। भोपाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देख कार्रवाई की है। आरोपी कासिम अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस फिलहाल हर पहलू पर जांच कर रही है, मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि वे परिजनों के लव जिहाद के आरोपों की भी गहनता से जांच करेंगे, यह एक संवेदनशील मामला है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार मामला लव जिहाद और पहचान छिपाकर धोखे से हत्या का है। 

Tags:    

Similar News