Bihar Election Result 2025: महुआ से तेज प्रताप यादव चुनाव हारे...

Mahua Vidhan Sabha Seat Result 2025: तेज प्रताप यादव बिहार की राजनीति के एक विवादास्पद लेकिन चर्चित चेहरे हैं...

Update:2025-11-14 18:20 IST

Mahua Vidhan Sabha Chunav Results 2025: तेज प्रताप यादव बिहार की राजनीति के एक विवादास्पद लेकिन चर्चित चेहरे हैं। वे पूर्व बिहार मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं। तेज प्रताप ने 2015 में विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया, लेकिन उनके करियर में पारिवारिक विरासत, मंत्री पदों के साथ-साथ व्यक्तिगत विवादों का बोलबाला रहा है। 2025 में वे अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल से महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी (Tej Pratap Yadav Bio in Hindi)


लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का जन्म 16 अप्रैल 1988 को गोपालगंज, बिहार में हुआ था। उनकी मां राबड़ी देवी भी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं। परिवार में सात बहनें हैं—मीसा भारती (सांसद), रोहिणी आचार्य, चंदा, रागिनी, हेमा, अनुष्का और राज लक्ष्मी—और एक छोटा भाई तेजस्वी यादव (आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री) हैं।

तेज प्रताप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना से पूरी की। 2010 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से इंटरमीडिएट (12वीं) पास किया। उच्च शिक्षा के बारे में ज्यादा विवरण उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनके चुनावी हलफनामे में इंटरमीडिएट ही प्रमुख योग्यता बताई गई है। उन्होंने राजनीति में सक्रिय होने से पहले कोई प्रमुख पेशेवर करियर नहीं अपनाया।

राजनीतिक सफर (Tej Pratap Yadav Political Career in Hindi)


तेज प्रताप का राजनीतिक सफर 2015 से शुरू हुआ, जब वे लालू परिवार की विरासत को संभालने के लिए मैदान में उतरे। हालांकि, विवादों ने उनके करियर को प्रभावित किया। इसी साल तेजस्वी वैशाली जिले की महुआ सीट से राजद के टिकट पर 22,000 वोटों से जीते। 2020 में समस्तीपुर के हसनगंज सीट से लगातार दूसरी बार जीतने में कामयाब रहते हुए जीत का सिलसिला बरकरार रखा। 2025 में वैशाली की महुआ सीट पर अपनी पार्टी जेजेडी से मैदान में उतरे।

2015-2017 के दौरान तेज प्रताप महागठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। स्वास्थ्य, वन-पर्यावरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण उनके पास थे। 2022-2024 में महागठबंधन सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालयों के मंत्री रहे।

2020 में उन्होंने अपनी पार्टी जन शक्ति जनता दल नाम से पार्टी रजिस्टर्ड कराई । लेकिन 2025 में उन्होंने इसे लॉन्च किया। 13 अक्टूबर, 2025 को 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।

तेज प्रताप सामाजिक न्याय, पिछड़ों के उत्थान और पर्यावरण पर फोकस करते हैं। 2025 चुनाव में उन्होंने एनडीए और आरजेडी दोनों की आलोचना की, कहा कि “जो रोजगार देगा, उसी का साथ देंगे।” हाल ही में उन्होंने भविष्यवाणी की कि उनकी पार्टी सत्ता परिवर्तन लाएगी।

विवादों का साया

तेज प्रताप की राजनीतिक यात्रा विवादों से भरी रही है, जो उनकी छवि को प्रभावित करती रही। 2017 में पिता लालू की सुरक्षा घटने पर पीएम मोदी को “खाल खींचने” की धमकी दी। 2019 में वीडियो जर्नलिस्ट पर हमले का आरोप लगाया, मामला दर्ज हुआ कि यह हत्या की साजिश थी। 2025 के होली विवाद में अंगरक्षक को नाचने की धमकी दी, जिसका वीडियो वायरल हुआ।

मई, 2025 में फेसबुक पर 12 साल पुराने रिश्ते की पोस्ट (अनुष्का यादव के साथ), जिसे बाद में हटा दिया। इन विवादों के बीच लालू यादव ने उन्हें 6 साल के लिए आरजेडी और परिवार से निकाल दिया। अगस्त 2025 में उन्होंने जेजेडी लॉन्च की, और पिता की फोटो न लगाकर बगावत दिखाई। 

12 मई, 2018 को दरोगा प्रसाद राय की पोती, ऐश्वर्या राय से तेज प्रताप की शादी धूमधाम से हुई, लेकिन नवंबर 2018 में तलाक की याचिका दाखिल हो गई। ऐश्वर्या ने घरेलू हिंसा, नशा और क्रॉस-ड्रेसिंग के आरोप लगाए। 2025 में अनुष्का यादव और निशू सिन्हा के साथ अफेयर के आरोप लगे। तेजस्वी पर मालदीव ट्रिप स्पॉन्सर करने का इल्ज़ाम भी लगा।

इस बार वे विधानसभा चुनाव में महुआ से जेजेडी के टिकट पर लड़े। वे गठबंधन से इनकार कर स्वतंत्र रुख अपनाए हुए हैं। परिवारिक तनाव के बावजूद, वे लालू की विरासत को चुनौती दे रहे हैं।

तेज प्रताप की छवि विवादों के योद्धा की है—विरासत की ताकत तो है, लेकिन व्यवहार ने कमजोर किया। बिहार चुनाव उनके राजनीतिक पुनरागमन का टेस्ट होगा।

Tags:    

Similar News