ADR Report: चंदे की आई लिस्ट! सबसे फिसड्डी बसपा और दूसरे पर कांग्रेस, सूची में हैरान करने वाला BJP का स्थान

ADR Report: वित्तीय वर्ष 2023-24 में बीजेपी सबसे अधिक चंदा पाने वाली पार्टी बन गई है। वहीं पिछले साल की तुलना में इस बार कांग्रेस के खाते में भी ज्यादा चंदा आया है।;

Update:2025-04-08 11:45 IST
bjp congress donations in adr report 2023-24 latest news
  • whatsapp icon

ADR Report: भारतीय जनता पार्टी (BJP) को वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2,243 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा मिला है। इस बात की जानकारी ADR यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में दी गई है। यह रिपोर्ट सोमवार को जारी की गई, जिसमें बताया गया है कि किस-किस पार्टी को कितना चंदा मिला है। आइये जानते हैं।

राष्ट्रीय दलों को कितना मिला चंदा?

वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय दलों को कुल 12,547 चंदों के जरिये 2,544.28 करोड़ रुपये मिले हैं। अगर पिछले वित्तीय वर्ष से तुलना की जाए तो इस बार चंदों में 199 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, बीजेपी की झोली में कुल चंदे का 88 प्रतिशत हिस्सा आया है। यानी 2,243 करोड़ रुपये से ज्यादा। इससे बीजेपी सबसे ज्यादा चंदा पाने वाली पार्टी बन गई। बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष में बीजेपी को 719.858 करोड़ रुपये का चंदा मिला था, लेकिन 2023-24 में यह संख्या 2,243.94 हो गई, यानी बीजेपी को पिछले साल की तुलना में इस बार मिलने वाले चंदे में 211.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

चंदा पाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कांग्रेस

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी चंदा पाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस को वित्तीय वर्ष 2023-24 में 281.48 करोड़ रुपये चंदा मिला है। जबकि 2022-23 में पार्टी को 79.924 करोड़ रुपये ही चंदा मिला था। यानी पहले की तुलना में इस बार कांग्रेस पार्टी को मिलने वाले चंदे में 252.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।


अन्य पार्टियों का हाल

ADR की रिपोर्ट में तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी है। AAP को 2023-24 में 11.062 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। इसके बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (7.641 करोड़ रुपये) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPEP) को (0.148) का चंदा मिला है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर 20 हजार रुपये से ज्यादा के चंदा की जानकारी नहीं दी है। ADR की रिपोर्ट में इन पार्टियों के नाम सबसे कम चंदा मिलने की जानकारी है।

Tags:    

Similar News