INDIA’S GOT TALANT में लेना चाहता था एंट्री, स्टंट के दौरान चली गई जान

Update:2016-04-12 17:06 IST
INDIA’S GOT TALANT में लेना चाहता था एंट्री, स्टंट के दौरान चली गई जान
  • whatsapp icon

हैदराबाद: टीवी रियल्टी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट' के लिए स्टंट कर रहे 19 साल की एक लड़के की आग लगने की वजह से मौत हो गई। यह लड़का खुद को आग लगाकर टीवी रियल्टी शो में एंट्री पाने के लिए दोस्तों से वीडियो शूट करवा रहा था।

क्या है पूरा मामला

-एसीपी मोहम्मद अब्दुल बरी ने बताया कि जलालुद्दीन नाम का यह लड़का ओल्ड सिटी स्थित बरकस का रहने वाला था।

-वह 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में हिस्सा लेना चाहता था। वह आग के इस खेल में पेशेवर नहीं था।

-लड़के ने अपने पड़ोस के कुछ दोस्तों को इकट्ठा कर स्टंट करते समय वीडियो बनाने के लिए कहा।

-उसने सबसे पहले केरोसीन अपने मुंह में भरा और आग की लपटें निकालीं।

-इसके बाद उसने केरोसीन को अपने कपड़ों पर डाल लिया और खुद को आग लगा ली।

-देखते ही देखते आग ज्यादा भड़क उठी और वह बुरी तरह से जलने लगा।

-यह खौफनाक मंजर देख उसके दोस्त डर गएं और वहां से भाग गए।

-गंभीर हालत में किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।

-लड़के के माता-पिता को उसकी इच्छा के बारे में जानकारी नहीं थी कि वह 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में जाना चाहता था।

किसी ने नहीं किया बचाने की कोशिश

-पुलिस का कहना है कि जिस समय यह घटना घटी उस समय मौके पर कई लोग मौजूद थे।

-जब युवक आग की लपटों में बुरी तरह से झुलसने लगा तो लोग उसको बचाने के बजाए वहां से भाग निकले।

-किसी ने फोन कर पुलिस को इस विषय में जानकारी दी।

-इसके बाद लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

-यहां तीन दिन तक चले इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

 

Tags:    

Similar News