कोल्ड्रिफ कफ सिरप केस में बड़ा खुलासा, ED ने श्रीसन फार्मा के 7 ठिकानों पर मारा छापा

कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में ED ने श्रीसन फार्मा के 7 ठिकानों पर छापेमारी की। 20 से अधिक बच्चों की मौत के मामले की जांच जारी है।

Update:2025-10-13 09:20 IST

ED Raid: कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने श्रीसन फार्मा से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। खबर है कि इस जहरीले सिरप के कारण मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक जी. रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ED ने चेन्नई स्थित श्रीसन फार्मा के 7 ठिकानों पर PMLA के तहत छापेमारी की। इसमें तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल ऑफिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकाने भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी भी जारी है और जरूरत पड़ने पर और ठिकानों पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News