Haryana News: पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन

Haryana News: जब देवीलाल डिप्टी पीएम बने तो बड़े बेटे ओमप्रकाश चौटाला ने राजनीतिक विरासत संभाली और हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। ओमप्रकाश चौटाला चार बार हरियाणा के सीएम रहे।;

Update:2024-12-20 12:32 IST
Om Prakash Chautala

Om Prakash Chautala (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

  • whatsapp icon

Haryana News:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को गुरुग्राम में अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वे 89 साल के थे। वह इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख थे। हरियाणा के दिग्गज नेताओं में रहे ओमप्रकाश चौटाला को राजनीति विरासत में मिली थी।

उनके पिता चौधरी देवीलाल हरियाणा और देश की सियासत में ताऊ के नाम से मशहूर रहे। वह भारत के उप प्रधानमंत्री भी रहे। जब देवीलाल डिप्टी पीएम बने तो बड़े बेटे ओमप्रकाश चौटाला ने राजनीतिक विरासत संभाली और हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। ओमप्रकाश चौटाला 1989 से 1991 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन 1991 में वे लोकसभा चुनाव हार गए। 1999 में ओमप्रकाश चौटाला ने बीजेपी की मदद से हरियाणा में सरकार बनाई। 2005 तक वे हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। 2001 में देवीलाल का देहांत हो गया। ओमप्रकाश चार बार हरियाणा के सीएम रहे।

87 साल की उम्र में पास की थी 10वीं-12वीं

ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की थी। वह भी प्रथम श्रेणी में। चौटाला ने 2019 में 10वीं की परीक्षा दी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वे अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे। अंग्रेजी विषय का परिणाम न आने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का परिणाम भी रोक लिया था। अगस्त 2021 में 10वीं का अंग्रेजी का पेपर दिया था, जिसमें उन्होंने 88 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी।

कैसा है चौटाला का पारिवारिक स्ट्रक्चर

ओमप्रकाश चौटाला के दो बेटे अजय और अभय चौटाला हैं। अजय और अभय चौटाला के दो-दो बेटे हैं। अजय चौटाला के बेटों का नामा दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला है। दोनों ही राजनीति में हैं। वहीं, अभय चौटाला के बेटों का नाम कर्ण और अर्जुन चौटाला है। ये दोनों भी राजनीति में हैं।

Tags:    

Similar News