Modi Cabinet 3.0: एक सांसद की पार्टी वाले जीतनराम मांझी की मुराद हुई पूरी, मोदी सरकार के कैबिनेट में मिली जगह

Modi Cabinet 3.0: बिहार में एक सांसद वाली पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। जीतन राम मांझी ने मंत्री पद की शपथ ली है।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-06-09 15:32 GMT

Modi Cabinet 3.0: बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता जीतन राम मांझी को मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। आज उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। जीतन राम मांझी 20 मई 2014 से 20 फरवरी 2015 तक बिहार के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत रहे। जीतन राम मांझी बिहार की गया सीट हम पार्टी की टिकट से जीतने वाले एक मात्र सांसद हैं।

एक सांसद वाली पार्टी हम (सेक्युलर)

इस साल फरवरी के महीने में राजद से नाता तोड़ने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी के समर्थन से बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाई थी। बिहार में विश्वास मत के दौरान जीतन राम मांझी ने अपने चार विधायकों के साथ नीतीश कुमार का समर्थन किया था। बता दें, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार मांझी नीतीश सरकार में मंत्रिमंडल में शामिल हैं। अब लोकसभा चुनाव के बाद एक सांसद के साथ जीतन राम मांझी खुद मोदी कैबिनेट 3.0 में मंत्री बन गये हैं।

विवादों के बीच घिरे थे जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने 1980 में कांग्रेस नेता के रूप में अपने राजनीति करियर की शुरूआत की थी। 1980 से 1990 के बीच उन्होंने बिहार में कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व वाली लगातार तीन कैबिनेट में काम किया। 1990 के बाद वे जनता दल से अलग होकर उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया। 1996 से 2005 तक जीतन राम मांझी बिहार में आरजेडी राज्य सरकार में मंत्री थे। 2021 में जीतन राम मांझी एक विवाद में घिर गए, जब दलित नेता ने ब्राह्मणों के खिलाफ एक अपशब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उन्हें कड़ी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। विवाद यहां तक बढ़ा कि किसी ने जीतन राम मांझी की जीभ काटने पर 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी थी।

2015 के विधानसभा चुनाव में खाली हाथ थे जीतन मांझी

2015 के विधानसभा चुनाव में मांझी एक भी सीट नहीं जीत पाए। इसके बाद उन्होंने एनडीए से नाता तोड़ा और एक बार फिर महागठबंधन में चले गए। बाद में फिर पाला बदलते हुए वह एनडीए में शामिल हो गए। बता दें, जीतन राम मांझी का जन्म गया के खिजरसराह के महकार गांव में हुआ है।

Tags:    

Similar News