Gurugram: शादी के 3 महीने बाद पति बना हैवान! गर्लफ्रेंड के कमरे के बाथरूम से मिली पत्नी की सड़ी-गली लाश, पुलिस दंग
Gurugram Wife Murder: अब 3 दिन बाद हत्याकांड का खुलासा हो गया है।
Gurugram Wife Murder
Gurugram Wife Murder: हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर में शादी के 3 महीने बाद युवती की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान मधु के रूप में हुई है। आरोपी पति और उसकी प्रेमिका ने मधु का कत्ल किया और फिर बाथरूम से शव बांधकर भाग निकला। फिलहाल, अब 3 दिन बाद हत्याकांड का खुलासा हो गया है।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अंकित ने पूरी कहानी को इस तरीके से घुमाया कि पुलिस और परिवार भी हैरान रह गए। आरोपी ने ससुराल वालों को गुमराह करने के लिए कहा कि उसकी पत्नी घर से सारे जेवर लेकर भाग गई है। हालांकि, जब पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा खोला, तो जो खौफनाक मंजर सामने आया, उसने सब चौंक गए।
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान मधु के रूप में हुई है, जिसकी शादी अभी करीब 3 महीने पहले ही बड़े अरमानों के साथ हुई थी। लेकिन किसे पता था कि जिस हमसफर के साथ मधु ने सात फेरे लिए थे, वही उसका सबसे बड़ा काल बन जाएगा।
आरोपी पति ने परिवार को किया गुमराह
मानेसर से 21 मई को अचानक मधु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा था। लापता होने के बाद आरोपी पति ने अपनी घिनौनी साजिश के अंतर्गत एक झूठी कहानी रची गयी। उसने मधु के परिवार वालों और पुलिस को भरोसा दिलाया कि मधु घर में रखे तमाम कीमती जेवर और गहने समेट कर कहीं भाग गई है। परिवार को भी शुरुआत में उसकी बातों पर शक नहीं हुआ, लेकिन जब काफी दिन बीत जाने के बाद भी मधु का कोई पता नहीं चला, तो शक की सुई पति पर घूमने लगी. मृतिका के परिवार ने आरोपी पति पर झूठी कहानी गढ़ने और गुमराह करने का सीधा आरोप लगाया।
अपनी प्रेमिका के कमरे में ले गया था पति
रविवार को जब पुलिस जांच करते हुए आरोपी पति अंकित की प्रेमिका (गर्लफ्रेंड) के कमरे पर पहुंची, तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। कमरे के बाहर ताला लटका था। पुलिस ने जब शक के आधार पर कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा बहुत भयावह था। बाथरूम के अंदर से बेहद तेज बदबू आ रही थी। जब पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा खोला, तो वहां मधु का बुरी तरह सड़-गल चुका शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या कई दिन पहले की जा चुकी थी। फिलहाल डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मानेसर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोली और चाकू से किया वार
उधऱ, मधु के पिता अमित कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की डेडबॉडी गली सड़ी हालत में मिली है। दामाद काफी जालिम निकला है। आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए। आरोपी ने उनकी बेटी को गले पर चाकू और गोली भी मारी है। बहुत दिनों से लाश बाथरूम में पड़ी थी। आरोपी मानेसर का रहने वाला है।
इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शादी के कुछ ही महीनों बाद इस तरह की वारदात सामने आने से लोग हैरान हैं। वहीं, मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं।