चार महीने में दूसरी हरियाणवी सिंगर की हत्या, आखिर क्या है माजरा?

एक तरफ जहां हरियाणा की मानुषी ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया। वहीं दूसरी तरफ पिछले कुछ दिनों में यहां की कलाकरों के साथ लगातार बदसलूकी, रेप और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला है बनियानी का जहां पिछले चार दिन से लापता लोक गायिका ममता (45) का बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत में खून से लथपथ शव

Update: 2018-01-19 06:30 GMT

रोहतक: एक तरफ जहां हरियाणा की मानुषी ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया। वहीं दूसरी तरफ पिछले कुछ दिनों में यहां की कलाकरों के साथ लगातार बदसलूकी, रेप और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला है बनियानी का जहां पिछले चार दिन से लापता लोक गायिका ममता (45) का बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत में खून से लथपथ शव मिला।

गला रेतकर हत्या:

- हरियाणा की मशहूर गायिका का शव मिलने से गांव के लोग शोक में हैं।

- ममता की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।

- कलानौर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- बता दें कि ममता पिछले चार दिन से लापता थी जिसकी रिपोर्ट उनके बेटे ने थाने में दर्ज करवाई थी।

दोस्तों के साथ गई थी ममता:

-पूछताछ में ममता के बेटे भारत ने पुलिस से कहा था कि ममता रविवार सुबह गोहाना के नंदीशाला में प्रोग्राम के लिए निकली थीं।

- उनके साथ मोहित नाम का कलाकार था, वो उसी के साथ कार से निकली थीं।जैसे ही गाड़ी लाहली गांव के पास पहुंची तो एक कार ने उन्हें रुकने का इशारा किया। कार से दो युवक उतरे और ममता से बात करने लगे।

- ममता ने मोहित से कहा कि वे युवकों को जानती हैं और उनके साथ अपनी सहेली के घर जा रही हैं। और आधे घंटे बाद रोहतक के पुराने बस स्टैंड के पास मिलेगी।

- मोहित रोहतक में ममता का इंतजार करता रहा मगर वो नहीं आई। और तबसे ना वो लौटी ना संपर्क हो पाया।

चार महीने पहले भी हुआ था कुछ ऐसा:

- अक्टूबर 2017 में हरियाणवी फोक सिंगर और डांसर हर्षिता दाहिया (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

- सोनीपत के रास्ते में एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोका और फिर दो लोग बाहर आए।

-हर्षिता दहिया के दोस्तों को भाग जाने के लिए कहा। इसके बाद नजदीक से हर्षिता को चार गोलियां मारी।

- वारदात से कुछ घंटे पहले ही हर्षिता ने फेसबुक पर धमकी मिलने की बात बताई थी। वीडियो में उसने कहा कि वो धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। बाद में पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया था।

 

कुछ महीने पहले भी हुआ था ऐसा हादसा:

-बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2017 में हरियाणवी गायिका व डांसर हर्षिता दहिया की पानीपत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

Similar News