’शीशमहल’ नहीं तो फिर कहां रहेगीं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, दिये गये ये विकल्प

Delhi CM Residence: सीएम ऑफिस के स्टाफ ने इन बंगलों का दौरा भी किया है। हालांकि अभी किसी भी एक विकल्प को फाइनल नहीं किया गया है।;

Written By :  Shishumanjali kharwar
Update:2025-02-22 09:50 IST

delhi cm

Delhi CM Residence: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहले ही कह चुकी हैं कि वह अरविंद केजरीवाल के बनाये गये ‘शीशमहल’ में नहीं रहेगीं। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि सीएम रेखा गुप्ता को बंगला कहां होगा। फिलहाल अभी तक दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का आवास तय नहीं हो सका है। नये आवास की तलाश का काम तेजी से चल रहा है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बंगलों के लिए कुछ विकल्प दिये हैं। सीएम ऑफिस के स्टाफ ने इन बंगलों का दौरा भी किया है। हालांकि अभी किसी भी एक विकल्प को फाइनल नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में मुख्यमंत्री के रहने के लिए आवास फाइलन कर लिया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के सूत्रों के अनुसार सीएम को बंगले के लिए जो विकल्प दिये गये हैं। उनमें कुछ लुटियंस दिल्ली में स्थित हैं। वहीं कुछ बंगले सिविल लाइंस में हैं। ऐसे में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को यह तय करना है कि वह किस एरिया के बंगले में रहेगीं। उल्लेखनीय है कि लुटियंस दिल्ली और सिविल लाइंस दोनों ही वीवीआईपी क्षेत्र हैं।

लुटियंस क्षेत्र को देश की प्रशासनिक शक्ति का केंद्र माना जाता है क्योंकि इस इलाके में राष्ट्रपति भवन से सचिवालय, सरकारी दफ्तर समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के आवास हैं। वहीं सिविल लाइंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री का आवास हुआ करता था। दिल्ली की पूर्व आप सरकार के कई मंत्रियों के आवास भी इसी इलाके में आवंटित किये गये थे।

भाजपा ने चुनाव से पहले छेड़ा था अभियान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण करने से पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि वह कतई ’शीशमहल’ में नहीं रहेंगीं। यहीं नहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ’शीशमहल’ को लेकर अभियान छेड़ दिया था। भाजपा ने चुनाव से पहले स्पष्ट रूप से कह दिया था कि यदि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो उनका मुख्यमंत्री ’शीशमहल’ में नहीं रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से ’शीशमहल’ को लेकर शिकायत भी की थी कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गलत तरीके से चार सरकारी संपत्तियों को मिलाकर ’शीशमहल’ को बनवाया है।

Tags:    

Similar News