इंडिगो फ्लाइट में 'थप्पड़ कांड' LIVE! वीडियो देखकर लोग बोले- ऐसे कोई किसी को कैसे मार सकता है...

IndiGo flight slap video: इंडिगो फ्लाइट 6E-138 में एक यात्री ने दूसरे यात्री को जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Update:2025-08-02 09:18 IST

IndiGo flight slap video

IndiGo flight slap video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दूसरे शख्स को थप्पड़ पे थप्पड़ जड़ रहा है। यह वीडियो कहीं और का नहीं, बल्कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-138 का है, जो मुंबई से कोलकाता जा रही थी। इस दौरान यात्री हुसैन अहमद माजूमदार को पैनिक अटैक आया, जिसके बाद एयर होस्टेस उसकी मदद करने लगी। इस बीच अचानक एक अन्य यात्री ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ बोल रहे हैं। 

बिना किसी वजह हमला

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित यात्री परेशान महसूस कर रहा था और एयर होस्टेट उन्हें शांत करना की कोशिश की कर रही थी। इस बीच सहयात्री ने बिना किसी बहस या झगड़े के अचानक थप्पड़ जड़ दिया। इस हरकत से फ्लाइट में मौजूद बाकी यात्री भी हैरान रह गए। एयर होस्टेस सबको शांत करने में लग गई। इस बीच एक अन्य यात्री ने आरोपी से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसका जवाब था, "मुझे इससे प्रॉब्लम हो रही थी।" तभी एक अन्य यात्री ने टोका और कहा, "आपको किसी को मारने का अधिकार नहीं है।"

सुरक्षा अधिकारियों को सौंपा गया आरोपी

जब फ्लाइट कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंची, तो इस घटना को अंजाम देने वाले यात्री को तुरंत CISF के हवाले कर दिया गया। इसके बाद उसे एनएससीबीआई पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां बिधाननगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया।

इंडिगो एयरलाइंस का बयान

इंडिगो एयरलाइंस ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह ऐसी अनुशासनहीन हरकतों की कड़ी निंदा करती है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और सम्मान हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।" इंडिगो ने आगे बताया कि आरोपी की पहचान होते ही उसे अनुशासनहीन घोषित किया गया और सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया। क्रू ने स्थिति को SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेस) के अनुसार संभाला और सभी जरूरी एजेंसियों को सूचित किया गया। इंडिगो ने साफ किया कि वह हर उड़ान में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले में आगे की जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News