'केतन मरने वाला है…' इस लड़के को पहले से पता था पूरा 'मर्डर प्लान' Ketan हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा!

Ketan Agrawal Murder Case: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीड का रहने वाला यह युवक चेतन चौधरी का पुराना क्लासमेट है और फिलहाल पुणे के बालेवाड़ी स्थित एक निजी कंपनी में जॉब करता है।

Update:2026-07-04 09:50 IST

Ketan Agrawal Murder Case

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में बढ़ते दिन के साथ नए और चौंकाने वाली खुलासे हो आ रहे हैं। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच महाराष्ट्र के बीड जिले तक पहुंच गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी चेतन चौधरी और उसकी मंगेतर सिया गोयल ने कथित तौर पर हत्या की साजिश को अंजाम देने से पहले अपने एक बेहद करीबी सहपाठी से इस पूरी साजिश का ज़िक्र किया था। इस खुलासे के बाद पुलिस उस युवक से लगातार पूछताछ कर रही है और उसके डिजिटल रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच की जा रही है।

मई के आखिर में साझा किया था कथित हत्या की साजिश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीड का रहने वाला यह युवक चेतन चौधरी का पुराना क्लासमेट है और फिलहाल पुणे के बालेवाड़ी स्थित एक निजी कंपनी में जॉब करता है। जांच में खुलासा हुआ है कि मई 2026 के आखिरी हफ्ते में चेतन और सिया ने उससे संपर्क किया था। इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर केतन अग्रवाल की हत्या की योजना का जिक्र किया और इस विषय पर विस्तार से बातचीत भी की।

सूत्रों का दावा है कि आरोपियों ने युवक को 18 जून को लोहागढ़ किले की यात्रा पर साथ चलने के लिए भी कहा था। हालांकि, युवक ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने दोनों को ऐसा कदम न उठाने की सलाह भी दी थी।

हत्या के बाद भी हुई थी मुलाकात

जांच एजेंसियों के अनुसार, केतन अग्रवाल की हत्या के बाद चेतन चौधरी ने सिया गोयल के साथ-साथ इस युवक से भी फिर से मुलाकात की थी। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या के बाद हुई इस मुलाकात में किन विषयों पर चर्चा हुई और क्या उस बातचीत का संबंध हत्या से था।

पुलिस ने इस एंगल को बेहद गंभीरता से लेते हुए युवक के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), व्हाट्सएप चैट, मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि इन रिकॉर्ड्स से जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

युवक की भूमिका पर खड़े हो रहे सवाल

इस खुलासे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि अगर युवक को पहले से कथित हत्या की योजना के बारे में जानकारी थी, तो उसने इसकी सूचना पुलिस या केतन अग्रवाल के परिवार को क्यों नहीं दी। क्या उसने इसे मजाक समझा, डर के कारण चुप रहा या फिर इसके पीछे कोई और कारण था? फिलहाल इन सभी पहलुओं पर भी पुलिस जुटी हुई है।

हालांकि, अभी तक पुलिस ने युवक को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया है। अधिकारियों का कहना है कि उसकी भूमिका की हर एंगल से जांच की जा रही है और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

3 अहम बिंदुओं पर केंद्रित है जांच

पुणे ग्रामीण पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ के दौरान 3 प्रमुख सवालों के जवाब तलाश रही है। पहला, चेतन और सिया ने उसे कथित मर्डर प्लान के बारे में आखिर क्या-क्या जानकारी दी थी। दूसरा, क्या युवक ने इस योजना की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति से साझा की थी। और तीसरा, आखिर आरोपियों ने उसे इस पूरे घटनाक्रम में शामिल करने का प्रयास क्यों किया।

जांच अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हुए हैं कि क्या युवक की भूमिका केवल जानकारी तक सीमित थी या फिर वह किसी अन्य तरीके से इस घटनाक्रम से जुड़ा हुआ था। फिलहाल उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उससे पूछताछ जारी है।

जांच में सामने आ सकते हैं और बड़े खुलासे

केतन अग्रवाल हत्याकांड पहले से ही कई चौंका देने वाले मोड़ों से गुजर रहा है। अब बीड निवासी युवक से पूछताछ के बाद जांच एजेंसियों को पूरी संभावना है कि हत्या की पूरी साजिश, उसकी तैयारी और घटना के बाद की गतिविधियों को लेकर कई नई जानकारियां सामने आ सकती हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों ने साफ़ कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति की भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष सभी सबूतों की जांच पूरी होने के बाद ही निकाला जाएगा।

Tags:    

Similar News