ममता ने दुर्गा मूर्ति विसर्जन पर लगाईं रोक, मुहर्रम का दिया हवाला!

Update: 2017-08-24 08:45 GMT

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का एक और फैसला विवाद की जड़ बन सकता है। ममता ने फरमान सुनाते हुए कहा है कि दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन 30 सितंबर की शाम 6 बजे से लेकर 1 अक्टूबर तक नहीं किया जायेगा। ये फैसला मुहर्रम के जुलूसों के चलते लिया गया है।

यह भी पढ़ें...ममता दीदी कहिन! तृणमूल ‘भाजपा मुक्त भारत’ अभियान करेगी शुरू

पिछले साल की ही तरह इस साल भी मुहर्रम और दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन एक ही दिन पड़ने पर ममता ने एक बार फिर से मूर्ती विसर्जन पर एक दिन की रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें...भड़की ममता दीदी : केंद्र सरकार बंगाल के खिलाफ रच रही साजिश

इस मसले पर बुधवार को ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा आयोजकों, मुस्लिम समुदाय और अन्य धर्मों के नेताओं की एक बड़ी बैठक की। इसके बाद उन्होंने मूर्ति विसर्जन को लेकर जो कुछ आदेश जारी किए जिन्हें लेकर विवाद हो हो सकता है। ममता ने अपने आदेश को लेकर ट्वीट किया





पिछले साल भी ममता ने विजयदशमी के मौके पर मूर्ति विसर्जन करने पर रोक लगाने का आदेश दिया था। 2016 में दशहरा 11 अक्टूबर को था, जबकि उसके अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को मुहर्रम था।

Tags:    

Similar News