बाप बना हवसी दरिंदा: अपनी सौतेली बेटी के साथ करी ऐसी हरकत, तो माँ ने दी मौत

जब पत्नी ने उसे रोकना चाहा तो पति उसको भी मारने लगा। पत्नी के मुताबिक उसने अपने बेटे-बेटियों के साथ मिलकर तार से पति का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई|

Update: 2020-05-25 12:09 GMT

नई दिल्ली: ऐसा कहा जाता है कि बेटियां इस दुनिया में अपने पिता से सबसे ज्यादा प्यार करती है। यहीं नहीं एक पिता के लिए उसकी सबसे बड़ी अमानत उसकी बेटी ही होती है। लेकिन पंजाब के लुधियाना शहर से एक ऐसा खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है जिसको सुनकर आपका दिल दहल जायेगा।

दरअसल लुधियाना में एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिसके बाद उस 45 साल के शख्स को उसकी पत्नी ने ही अपने बेटे-बेटी के साथ मिलकर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। पति की हत्या करने के बाद महिला खुद ही थाने पहुंच गई और पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। पूरा मामला सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पुत्र, पुत्री के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

पत्नी ने की थी दूसरी शादी

यह पूरी घटना शनिवार रात की हैं। जानकारी के मुताबिक, लुधियाना के दरेसी थाना क्षेत्र के महावीर जैन कॉलोनी निवासी 45 साल का मृतक राज मिस्त्री का काम करता था। वो अपनी पत्नी के साथ रहता था। यह उसकी पत्नी की दूसरी शादी थी।

दरअसल उसकी पत्नी ने अपने पहले पति से तलाक लेकर उससे शादी की थी। पहले पति से उसको एक बेटा और बेटी थी, जो मां के साथ ही रहते थे। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति शनिवार की रात घर लौटा और उसकी पहली संतान 15 साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी के इसका विरोध किया तो उसका पति मारपीट में उतर आया।

यह भी देखें : कोविड-19 से मौतेंः असली गिनती कभी पता नहीं चलने वाली

पत्नी को मारने की करी कोशिश

जब पत्नी ने उसे रोकना चाहा तो पति उसको भी मारने लगा। पत्नी के मुताबिक उसने अपने बेटे-बेटियों के साथ मिलकर तार से पति का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पति ने इससे पहले साल 2018 में भी सौतेली बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की थी।

उस समय भी मामला पुलिस तक पहुंचा रगा लेकिन दोनों के बीच समझौता हो गया था। पुलिस ने पत्नी, बेटी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही साथ पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी हैं।

यह भी देखें: गृह मंत्रालय चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल भेजेगा टीम

Tags:    

Similar News