NEET Paper Leak 2026: NEET पेपर लीक पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, BJP मुख्यालय घेरने का ऐलान; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज
NEET Paper Leak 2026: कांग्रेस ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर गंभीर रूप से सवाल खड़े करते हुए BJP मुख्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है।
NEET Paper Leak 2026
NEET Paper Leak: इस वक़्त पूरे देश में NEET पेपर लीक मामले को लेकर राजनीतिक घमासान काफी तेज हो गया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर गंभीर रूप से सवाल खड़े करते हुए BJP मुख्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य को बड़े संकट में डाल दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष का केंद्र सरकार पर निशाना
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर तगड़ा निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक रूप से जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की जांच सर्वोच्च न्यायलय (Supreme Court) की निगरानी में कराने की मांग भी उठाई।
कांग्रेस का आरोप है कि बीते कुछ सालों में कई बड़ी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का विश्वास पूरी तरह से डगमगा गया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि अगर सरकार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करेगी, तो पूरे देश में आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा।
NEET मामले पर केंद्र सरकार ने दिया भरोसा
वहीं, केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच एजेंसियों को सौंपते हुए जल्द कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए नए कदम उठाने की बात कही है।
आगे खबर अपडेट की जा रही है...