Neha Singh Rathore ने BJP से पूछा बड़ा सवाल, "गाय राष्ट्रीय पशु कब बनेगी?" सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Neha Singh Rathore: उनके इस पोस्ट के बाद सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

Update:2026-05-29 13:25 IST

Neha Singh Rathore

Neha Singh Rathore: देश की जानी-मानी लोकगायिका और सोशल मीडिया पर अपने बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए हमेशा चर्चा में रहें वाली Neha Singh Rathore एक बार फिर अपने लेटेस्ट X पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। लेकिन इस बार उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग और बीफ कारोबार को लेकर केंद्र सरकार तथा भाजपा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनके इस पोस्ट के बाद सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

नेहा सिंह राठौर का नया पोस्ट

नेहा सिंह राठौर ने अपने पोस्ट में लिखा, "यूपी और पश्चिम बंगाल के मुसलमानों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की माँग कर दी है… तो BJP सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा कब देगी? क्या बीफ़ कंपनियों से चंदा वसूली जारी रहेगी?" इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने सीधा भाजपा की नीतियों और राजनीतिक रुख पर तगड़ा निशाना साधा है।

दरअसल, हालिया दिनों में देश के कई मुस्लिम धर्मगुरुओं और संगठनों की तरफ से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग सामने आई है। राजस्थान के अजमेर दरगाह से जुड़े कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गोहत्या पर पूर्ण तरीके से प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Neha Singh Rathore के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने उनके सवाल को राजनीतिक रूप से अहम बताया, जबकि कई लोगों ने इसे भाजपा पर तंज करार दिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स यह सवाल खड़े कर रहे हैं कि यदि विभिन्न समुदायों की तरफ से गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग की जा रही है, तो केंद्र सरकार इस पर अपना रुख स्पष्ट क्यों नहीं कर रही।

BJP समर्थकों का क्या कहना है ?

वहीं BJP समर्थकों का कहना है कि यह मुद्दा केवल राजनीति से प्रेरित है और विपक्ष तथा सरकार विरोधी चेहरे इसे अनावश्यक रूप से हवा दे रहे हैं। दूसरी तरफ विपक्षी दलों से जुड़े समर्थकों का आरोप है कि भाजपा गाय और धर्म के मुद्दे पर राजनीति तो करती है, लेकिन बड़े स्तर पर चल रहे बीफ निर्यात कारोबार पर खुलकर कुछ नहीं कहती।

बता दे, भारत विश्व के बड़े बीफ निर्यातक देशों में शामिल रहा है और इसी को लेकर समय-समय पर राजनीतिक बहस भी होती रही है। हालांकि, केंद्र सरकार की तरफ से अब तक गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को लेकर कोई आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है।

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं लोकगायिका

नेहा सिंह राठौर इससे पहले भी अपने राजनीतिक और सामाजिक पोस्ट को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। कई बार उनके पोस्ट पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हुई हैं और कानूनी विवाद भी सामने आए हैं। लेकिन इसके बावजूद वह निरंतर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं।

फिलहाल उनका यह लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और एक बार फिर गाय, राजनीति और बीफ कारोबार को लेकर बहस छिड़ गई है। आगामी दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक बयानबाजी को और तेज कर सकता है।

Full View

Tags:    

Similar News