Neha Singh Rathore: NEET पेपर लीक से महंगाई तक… लोकगायिका का फूटा गुस्सा, मोदी सरकार पर खड़े किये सवाल

Neha Singh Rathore Tweet: लोगों के बीच उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल गंभीर चर्चा का विषय बन गया रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Update:2026-05-15 10:57 IST

Neha Singh Rathore Tweet

Neha Singh Rathore Tweet: देश की जानी-मानी भोजपुरी लोकगायिका और सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली Neha Singh Rathore एक बार फिर अपने एक ताज़ा ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गयी हैं। बीते 2-3 दिनों से लगातार उन्होंने NEET पेपर लीक, दूध की बढ़ती कीमतों और नेताओं की सोशल मीडिया राजनीति को लेकर केंद्र सरकार पर तगड़ा हमला बोला है। लोगों के बीच उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल गंभीर चर्चा का विषय बन गया रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नेहा सिंह राठौर का लेटेस्ट ट्वीट

नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया X पोस्ट में लिखा, "NEET पेपर लीक की पीड़ा झेल रहे बच्चे अपने माँ-बाप के कर्मों का फल भुगत रहे हैं। छात्रहित में NEET पेपर लीक के बाद आज देशहित में दूध दो रुपये महँगा कर दिया गया है। BJP नेताओं ने भी देशहित में अपना काफिला छोड़ने की रील अपलोड कर दी है… इस महान त्याग के बदले में अब हर वो चीज महँगी की जाएगी जिससे गरीबों की झुकी कमर टूट जाए।"

कई मुद्दों को जोड़ा और मोदी सरकार की नीतियों पर एक साथ तंज

इस ट्वीटर पोस्ट के माध्यम से लोकगायिका ने एक साथ कई मुद्दों को जोड़ा और मोदी सरकार की नीतियों और राजनीतिक प्रचार शैली पर व्यंग्य किया है। विशेषकर NEET परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा बीते कुछ वक़्त से पूरे देश में बहुत ही गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है। लाखों छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किये हैं। ऐसे माहौल में नेहा सिंह राठौर का यह बयान छात्रों और युवाओं के बीच तेजी से फैल रहा है।

उन्होंने अपने पोस्ट में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का जिक्र भी किया गया है। हाल ही में कई डेयरी कंपनियों द्वारा दूध के दाम बढ़ाए जाने के बाद आम लोगों की जेब पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। विपक्ष लगातार महंगाई को लेकर सरकार को घेर रहा है।

इसे लेकर नेहा सिंह राठौर ने अपने व्यंग्यात्मक अंदाज में उठाते हुए यह संकेत देने का प्रयास किया कि आम जनता पहले से आर्थिक दबाव झेल रही है।

इसके अलावा भाजपा नेताओं द्वारा काफिला छोड़ने और उससे जुड़ी सोशल मीडिया रील्स पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। हाल के दिनों में कई नेताओं के सादगी दिखाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। नेहा ने इन्हें "रील राजनीति" बताते हुए जनता की वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है।

पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

सोशल मीडिया पर इस ट्वीट को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग नेहा सिंह राठौर के बयान का समर्थन करते हुए इसे जनता की आवाज बता रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स इसे राजनीतिक एजेंडा करार दे रहे हैं। ट्विटर और फेसबुक पर इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।

बता दें कि Neha Singh Rathore इससे पहले भी बेरोजगारी, महंगाई, किसानों और सरकारी नीतियों जैसे मुद्दों पर सरकार की कड़ी आलोचना करती रही हैं। उनके गीत और सोशल मीडिया पोस्ट हमेशा से राजनीतिक बहस का हिस्सा बन जाते हैं। एक बार फिर उनका यह ट्वीट देश की शिक्षा व्यवस्था, महंगाई और राजनीति पर नई बहस छेड़ता दिखाई दे रहा है।

Tags:    

Similar News