मचा हड़कंप! पाकिस्तान से लौटे भारतीय जवान ने सेना पर लगाया गंभीर आरोप

तकरीबन चार महीने तक पाकिस्तानी रेंजर्स ने चव्हाण को अपने कब्जे में रखा और बेरहमी से पीटा। यही नहीं, उनको यातना दी। इसके अलावा, मरणासन्न हालत में उनको भारत को सौंपा था। चव्हाण के इस्तीफे से सेना के साथ-साथ देशभर में इसपर चर्चा हो रही है।

Update: 2023-07-15 05:59 GMT
मचा हड़कंप! पाकिस्तान से लौटे भारतीय जवान ने सेना पर लगाया गंभीर आरोप

धुले: पाकिस्तान की सीमा पर गलती से साल 2016 में जवान चंदू चव्हाण पहुंच गए थे, जिसके बाद उन्होंने सेना पर गंभीर आरोप लगाया। चंदू चव्हाण का कहना है कि सेना ने लगातार उनके साथ उत्पीड़न किया। ऐसे में अब वो भारतीय सेना से इस्तीफा देने जा रहे हैं। जवान चंदू चव्हाण के बयान से काफी हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: मार गिराए 89 आतंकी! तालिबानी आतंकियों की हालत टाइट, 67 घायल

उन्होंने कहा, ‘जब से मैं पाकिस्तान से लौटा हूं, लगातार सेना की ओर से उत्पीड़न किया जा रहा है और मुझे संदिग्ध दृष्टि से देखा जाता है, इसलिए मैंने सेना छोड़ने का फैसला किया है।' इस मामले में चव्हाण के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अपना त्याग पत्र अहमनगर स्थित सैन्य टुकड़ी के कमांडर को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: सीजफायर का उल्लंघन: पाक सेना ने किया नागरिकों पर फायरिंग, एक की मौत

बता दें, तकरीबन चार महीने तक पाकिस्तानी रेंजर्स ने चव्हाण को अपने कब्जे में रखा और बेरहमी से पीटा। यही नहीं, उनको यातना दी। इसके अलावा, मरणासन्न हालत में उनको भारत को सौंपा था। चव्हाण के इस्तीफे से सेना के साथ-साथ देशभर में इसपर चर्चा हो रही है। वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब भारतीय सेना कोई जवान पाकिस्तान गलती से चला गया हो।

Tags:    

Similar News