×

मार गिराए 89 आतंकी! तालिबानी आतंकियों की हालत टाइट, 67 घायल

यह आंकड़ा साल 2014 के आम चुनावों की तुलना में बेहद कम है। कयास लगाया जा रहा है कि तकरीबन एक करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से महज 20 लाख लोगों ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

Manali Rastogi
Published on: 15 July 2023 3:31 AM GMT
मार गिराए 89 आतंकी! तालिबानी आतंकियों की हालत टाइट, 67 घायल
X
मार गिराए 89 आतंकी! तालिबानी आतंकियों की हालत टाइट, 67 घायल

काबुल: अफगानिस्तान के ताहर प्रांत में बीते 24 घंटों में चलाए गए एक सैन्‍य अभियान के दौरान करीब 89 तालिबानी आतंकियों को मार गिराया गया है। इस अभियान में 60 से ज्यादा आतंकी घायल भी हुए हैं। यह जानकारी अफगानिस्‍तान (Afghanistan) के रक्षा मंत्रालय ने दी है।

यह भी पढ़ें: जानिए पाक पीएम इमरान को किस बात का सता रहा है डर, लोगों की दी ये चेतावनी

इस मामले में मंत्रालय के प्रवक्ता रोहुल्लाह अहमदजई (Rohullah Ahmadzai) का कहना है कि तालिबान के खिलाफ पूरे अफगानिस्तान में ऑपरेशन चल रहा है। ऐसी स्थिति में देश के कई इलाकों में तालिबान को पीछे हटने के लिए मजबूर किया गया है। बीते 24 घंटों में 89 तालिबान मारे गए हैं, जबकि 67 अन्य घायल हुए हैं।

अपने नियंत्रण में ले लिया बहार्क

ताहर प्रांत के बहार्क जिले को अब एक फिर अफगानिस्तान ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। मालूम हो, लंबे समय से अफगानिस्तान आंतरिक लड़ाइयों में उलझा हुआ है। तालिबान आतंकियों से सुरक्षा बलों की लड़ाई जारी है। लगभग दो दशकों से अफगानिस्‍तान सरकार आंतरिक आतंकी समूहों से लोहा ले रही है।

यह भी पढ़ें: सीजफायर का उल्लंघन: पाक सेना ने किया नागरिकों पर फायरिंग, एक की मौत

अफगानिस्‍तान में साल 2015 से आतंकी समूह आईएस ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। यह संगठन देश में कई भीषण हमलों को अंजाम दे चुका है। अफगानिस्तान में बीते शनिवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में महज 20 फीसद वोटरों ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें: जिन लोगों की हाथ में हो ऐसा चिह्न, उनके जीवन में रहता है भाग्यहीनता व बीमारी का प्रकोप

यह आंकड़ा साल 2014 के आम चुनावों की तुलना में बेहद कम है। कयास लगाया जा रहा है कि तकरीबन एक करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से महज 20 लाख लोगों ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। लोगों ने तालिबान के आतंकी समूहों की धमकियों की वजह से मतदान में कम दिलचस्‍पी दिखाई है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story