×

जिन लोगों की हाथ में हो ऐसा चिह्न, उनके जीवन में रहता है भाग्यहीनता व बीमारी का प्रकोप

हर व्यक्ति की कामना जीवन में समृद्धि पाने की होती है। इसके लिए लोग हर तरह के उपाय करते है। लेकिन सुख समृद्धि के लिए भाग्य का प्रबल होना भी जरूरी है। कहते है इसमें हाथ की रेखाओं व पर्वतों का बहुत महत्व होता है।

suman
Published on: 14 July 2023 12:38 PM GMT
जिन लोगों की हाथ में हो ऐसा चिह्न, उनके जीवन में रहता है भाग्यहीनता व बीमारी का प्रकोप
X

जयपुर: हर व्यक्ति की कामना जीवन में समृद्धि पाने की होती है। इसके लिए लोग हर तरह के उपाय करते है। लेकिन सुख समृद्धि के लिए भाग्य का प्रबल होना भी जरूरी है। कहते है इसमें हाथ की रेखाओं व पर्वतों का बहुत महत्व होता है। हाथ की सूर्य रेखा व पर्वत का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्‍व है। यह व्‍यक्‍ति के जीवन को प्रभावित करता है।

* यदि हाथ में सूर्य पर्वत हर व्यक्ति की कामना जीवन में समृद्धि पाने की होती है। इसके लिए लोग हर तरह के उपाय करते है। लेकिन सुख समृद्धि के लिए भाग्य का प्रबल होना भी जरूरी है। कहते है इसमें हाथ की रेखाओं व पर्वतों का बहुत महत्व होता है। उभरा हुआ और स्‍प्‍ष्‍ट है तो फिर व्‍यक्‍ति को जीवन में सफलता मिलना तय है।

*हाथ में सूर्य पर्वत न होने पर वह जातक मंद बुद्धि या निरक्षर होता है। यदि यह पर्वत कम विकसित हो तो ऐसे व्यक्ति सौंदर्य के प्रति रुचि होते हुए भी उसमें पूर्ण सफलता प्राप्त नहीं कर पाते।

*स्पष्ट रूप से विकसित सूर्य पर्वत आत्मविश्वास, सज्जनता, दया, उदारता तथा धन वैभव की सूचना देता है।ऐसे व्यक्ति समाज में दूसरों को प्रभावित करने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। ऐसे जातक सम्मानित भी होते हैं।

महागौरी की उपासना से नष्ट होते हैं सारे पाप, आज करें इस मंत्र का जाप

*सूर्य पर्वत जरूरत से ज्यादा विकसित होने पर वह झूठी प्रशंसा करने वाला, फिजूलखर्ची वाला और झगड़ालू भी होता है। ऐसे लोग जीवन में पूर्ण सफलता नहीं पाते। इनकी मित्रता भी सामान्य लोगों तक रहती हैं।

*यदि सूर्य पर्वत शनि की ओर झुका हो तो वह व्यक्ति एकांतप्रिय और निराशावादी होता है एवं उसके पास सदैव धन की कमी बनी रहती है। ऐसे जातक एक कार्य को पूर्ण होने से पहले दूसरे कार्य में लग जाते हैं। इस वजह से दोनों कार्य पूरे नहीं होते। शनि की ओर झुका सूर्य पर्वत भाग्यहीनता की निशानी होती है।

*यह पर्वत यदि बुध की ओर झुका हो तो ऐसा जातक सफल व्यापारी और धनवान होकर समाज में सम्मान पाता है। सूर्य पर्वत पर ज्यादा रेखाएं व्यक्ति को बीमार बनाती है।

6अक्टूबर: महागौरी की कृपा से इन राशियों को मिलेगी खुशियां, जानिए पंचांग व राशिफल

suman

suman

Next Story