'पर्रिकर' के सादगी की गवाह हैं ये तस्वीरें, हवाई चप्पल और हाफ शर्ट थी उनकी पहचान

मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक पणजी में भाजपा हेडक्वार्टर पर रखा जाएगा। 10:30 बजे उनका पार्थिव शरीर कला अकादमी ले जाया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आम जनता मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दे सकेगी। शाम 5 बजे मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Update:2019-03-18 13:08 IST

लखनऊ: बीमारी से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार शाम को अंतिम सांस लिया। 63 वर्ष की उम्र में उनका देहावसान हो गया। वह दुनिया को अलविदा कहकर चले तो गए लेकिन आज पूरा देश उनके याद में दुखी है। हम आपको यहां उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरों को दिखाने जा रहे हैं जो कि आपको उनके जीवन की सादगी का एहसास करा देगी।

मनोहर पर्रिकर की सादगी और आखिरी वक्त तक जज्बे के साथ देश सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

पर्रिकर एडवांस्ड पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे और वह इस बीमारी से फरवरी 2018 से जूझ रहे थे।

गोवा की राजनीति में मनोहर पर्रिकर की मजबूत पकड़ थी।

कई बार कार्यकर्ताओं की बाइक पर ही बैठकर क्षेत्र में लोगों से मिलने निकल पड़ते थे।

अपनी सादगी की वजह से वो जनता में बेहद लोकप्रिय थे।

चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर ने कभी भी अपने आपको हाईप्रोफाइल दिखाने की कोशिश नहीं की।

एक बार तो किसी कार्यक्रम में पर्रिकर आम आदमी की तरह कतार में भी खड़े हो गए थे।

पर्रिकर को साइकिल चलाना भी बेहद पसंद था। वो खाली वक्त में साइकिल चलाया करते थे।

हवाई चप्पल और हाफ शर्ट उनकी पहचान थी।

वो खाने खाने के लिए कभी भी स्कूटर उठाकर सड़क किनारे ढाबे में पहुंच जाते थे, और आम आदमी के साथ बैठकर खाना खाते थे।

मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक पणजी में भाजपा हेडक्वार्टर पर रखा जाएगा। 10:30 बजे उनका पार्थिव शरीर कला अकादमी ले जाया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आम जनता मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दे सकेगी। शाम 5 बजे मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News