PM MODI जापान यात्रा पर रवाना, दोनों देश कर सकते हैं CIVIL NUCLEAR DEAL

पीएम मोदी टोक्यो में जापानी प्रधानमंत्री शिन्जो आबे के साथ शुक्रवार को द्विपक्षीय वार्षिक समिट में शामिल होंगे। संभावना है कि इस दौरान दोनों देश सिविल न्यूक्लियर डील पर दस्तखत करेंगे। इसके अलावा व्यापार, निवेश और सुरक्षा के क्षेत्रों में प्रगति पर भी चर्चा होगी।;

Update:2016-11-10 14:15 IST
PM MODI जापान यात्रा पर रवाना, दोनों देश कर सकते हैं CIVIL NUCLEAR DEAL
  • whatsapp icon

 

PM MODI जापान यात्रा पर रवाना, दोनों देश कर सकते हैं CIVIL NUCLEAR DEAL

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपनी तीन दिन की जापान यात्रा पर रवाना हो गए। रास्ते में पीएम मोदी थाईलैंड के पूर्व राजा भूमिबोल अदुल्यदेज को श्रद्धांजलि देने के लिए बैंकॉक में रुके। उन्होंने दुसित महा प्रसात के ग्रान्ड पैलेस में स्वर्गीय राजा को पुष्प अर्पित किए। पीएम मोदी टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

करीब आएंगे दोनों देश

-पीएम मोदी टोक्यो में जापानी प्रधानमंत्री शिन्जो आबे के साथ शुक्रवार को द्विपक्षीय वार्षिक समिट में शामिल होंगे।

-संभावना है कि इस दौरान दोनों देश सिविल न्यूक्लियर डील पर दस्तखत करेंगे।

-इसके अलावा व्यापार, निवेश और सुरक्षा के क्षेत्रों में प्रगति पर भी चर्चा होगी।

जानेंगे बुलेट टेक्नॉलॉजी

-पीएम मोदी टोक्यो से जापानी प्रधानमंत्री शिन्जो के साथ शिन्कान्सेन बुलेट ट्रेन से कोबे रवाना होंगे।

-इसी बुलेट ट्रेन की टेक्नॉलॉजी को भारत की पहली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन में इस्तेमाल किया जाएगा।

-पीएम मोदी कोबे के कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज का दौरा करेंगे जहा हाई स्पीड रेल का निर्माण होता है।

-जापान की अपनी यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जापान के साथ व्यापार और निवेश में सहयोग को और मजबूत करेंगे।

-बैंकॉक एयरपोर्ट पर थाईलैंड के परिवहन मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की।

आगे स्लाइड्स में देखिए पीएम की रवानगी और बैंकॉक में ठहराव के फोटोज...

 

(फोटो साभार:टाइम्सनाउ,दहिंदू)

Tags:    

Similar News