हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में रैली करेंगे मोदी, उना और चंडीगढ़ में प्रचार करेंगे राहुल

लोकसभा चुनावों के अंतिम 2 चरणों के लिए देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरा जो लगा दिया है। अभी तक 420 से भी ज्यादा सीटों पर मतदान हो चुका है और अंतिम बची सीटों पर कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

Update: 2019-05-10 04:17 GMT

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के अंतिम 2 चरणों के लिए देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरा जो लगा दिया है। अभी तक 420 से भी ज्यादा सीटों पर मतदान हो चुका है और अंतिम बची सीटों पर कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

आज शाम 5 बजे छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। 12 मई को 7 राज्‍यों की 61 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। देश के 2 सबसे बड़े राजनीतिक दलों, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस, के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें...राजनाथ सिंह ने इसे बताया भारत के इतिहास में सबसे बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान

इसी कड़ी में एक-दूसरे के नेताओं पर भी कड़े प्रहार कर रहे हैं। इसी कड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को रैलियों संबोधित करेंगे। पहली रैली हरियाणा के रोहतक में है। इसके बाद पीएम हिमाचल प्रदेश के मंडी जाएंगे। फिर शाम को वे पंजाब के होशियारपुर जाएंगे।

यह भी पढ़ें...अयोध्या मसले पर आज SC में सुनवाई, मध्यस्थता प्रक्रिया के बाद पहली बार सुनवाई करेगी कोर्ट

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी आज हिमाचल प्रदेश के उना और चंडीगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे।

Tags:    

Similar News