Presidential Election 2022: ओडिशा से दिल्ली रवाना हुईं राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, 24 जून को करेंगी नामांकन

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू कल शुक्रवार 24 जून को राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने दिल्ली पहुँच रही हैं।

Written By :  Rajat Verma
Update: 2022-06-23 04:58 GMT

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (फोटो: सोशल मीडिया )

Presidential Election 2022: भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज अपने गृह राज्य ओडिशा से दिल्ली (Delhi) के लिए रवाना हो चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित एमसीएल गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थीं और वह यही से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गयी हैं। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू इस दौरान दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दौरान उपस्थित रहेंगे।

द्रौपदी मुर्मू कल शुक्रवार 24 जून को राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने दिल्ली पहुँच रही हैं। इस मौके पर भाजपा ने अपने शीर्ष वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है, जिनकी मौजूदगी में द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश करेंगीं।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 मई है और इसी दिन नामांकन तिथि की समाप्ति के बाद आगामी 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव आयोजित कर 21 जुलाई को मतगणना के बाद देश के नए राष्ट्रपति का चयन कर लिया जाएगा।

 द्रौपदी मुर्मू बन सकती हैं देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अगर इस चुनाव में जीत जाती हैं तो वह प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति और पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि, एनडीए द्वारा द्रौपदी मुर्मू के रूप में पहली बार किसी आदिवासी समाज से आए व्यक्ति को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद समीकरण पूरी तरह एनडीए के पक्ष में आ गए हैं। आपको बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 21 जून को द्रौपदी मुर्मू के नाम का आधिकारिक ऐलान किया था। इस दौरान बीते दिन द्रौपदी मुर्मू ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया था।

Tags:    

Similar News