पंजाब में बड़ा राजनीतिक भूचाल! कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora अरेस्ट, ED की रेड के बाद हुई बड़ी कार्रवाई

Punjab AAP Minister Arrested: कई घंटों चली इस कार्रवाई के बाद ED ने मंत्री संजीव आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Update:2026-05-09 14:16 IST

Punjab AAP Minister Arrested

Punjab AAP Minister Arrested: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर आज सुबह ED की टीम ने छापेमारी की थी। कई घंटों चली इस कार्रवाई के बाद ED ने मंत्री संजीव आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर AAP ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। विपक्षी दल जहां सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे केंद्र सरकार की “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” करार दिया है।

सुबह से चली ED की रेड, कई दस्तावेज खंगाले गए

जानकारी के अनुसार, ED की टीम सुबह करीब सरकारी आवास पहुंची थी। इस दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई। हालांकि, ED की तरफ से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन गिरफ्तारी के बाद यह मामला राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

AAP ने लगाया राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्षी नेताओं को डराने और राजनीतिक दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। AAP नेताओं ने दावा किया कि पार्टी कानूनी लड़ाई लड़ेगी और सच्चाई जल्द सामने आएगी।

विपक्ष ने मांगा जवाब

वहीं विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर पंजाब सरकार को घेरा है। विपक्ष का कहना है कि यदि किसी मंत्री पर गंभीर आरोप लगे हैं तो सरकार को जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में यह मामला पंजाब की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है।

अब आगे क्या?

ED अब संजीव अरोड़ा को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग कर सकती है। जांच एजेंसी इस मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर राजनीतिक दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News