आप करें तो ठीक, हम करें तो तुष्टीकरण... अखिलेश यादव भाजपा को दिखाया आइना, वाकई पूरे देश में BJP चाहती है कंट्रोल!
Akhilesh Yadav: भाजपा हर चीज पर अपना नियंत्रण करना चाहती है। भाजपा किससे क्या कहलवा दे, किससे क्या करवा दे, यह भाजपा का कमाल है।;
Akhilesh Yadav (Photo: Social Media)
Akhilesh Yadav on Waqf Amendment Bill: मोदी सरकार की ओर से संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में कल यानी बुधवार को वक्फ संशोधन बिल पेश किया जाएगा। वक्फ बिल को लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है। सत्ता और विपक्ष दोनों ही तरफ जुबानी जंग से लेकर भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस पर सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि विपक्ष तो तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं, क्या भाजपा ईद पर किट बांटकर तुष्टीकरण नहीं कर रहे हैं?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा का इतिहास जिस तरह के फैसलों से भरा है, उससे जो परिणाम भाजपा चाहती थी वह नहीं आए। भाजपा का हर फैसला वोट के लिए होता है। समाजवादी पार्टी वक्फ बिल के खिलाफ है। भाजपा पूरा नियंत्रण अपने पास चाहते हैं। इस देश ने वह समय भी देखा है जब प्रशासन के गलत फैसले के कारण भारत की संस्कृति और भाईचारे के खिलाफ खाई पैदा की गई है। GST हो, नोटबंदी हो या अन्य फैसले हों। भाजपा, लोगों से कुछ न कुछ छीनने का काम करते हैं। वक्फ के माध्यम वह यह संदेश देना चाहते हैं कि अपना वोट बैंक ठीक कर लें। वह कहते थे कि विपक्ष तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं, क्या भाजपा ईद पर किट बांटकर तुष्टीकरण नहीं कर रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि भाजपा हर जगह हस्तक्षेप करना चाहती है और भाजपा हर चीज पर अपना नियंत्रण करना चाहती है। भाजपा किससे क्या कहलवा दे, किससे क्या करवा दे, यह भाजपा का कमाल है।
उत्तराखंड का नाम उत्तर प्रदेश 2 कर दें
उत्तराखंड सरकार द्वारा कई स्थानों के नाम बदलने की घोषणा पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड का नाम भी उत्तर प्रदेश 2 कर दीजिए। उत्तर प्रदेश का नाम भी उत्तराखंड से उन्हें जोड़ देना चाहिए। बता दें कि कल यानी सोमवार को सीएम धामी ने उत्तराखंड के करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों के नाम बदल दिए हैं। इन जगहों के नाम मुगल शासकों पर या उनके द्वारा रखे गए थे।
आपसी सद्भाव बिगाड़ रही बीजेपीः रामगोपाल
वक्फ संशोधन विधेयक पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस देश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए योजना बनाई गई थी, इसे(वक्फ संशोधन बिल) बनाया गया और जल्दी और जबरदस्ती से इसे JPC में पास करवाया गया। विपक्ष को एक दिन पहले 1000 पन्नों की रिपोर्ट पढ़ने के लिए दी गई थी, जिसे पढ़ने का भी मौका नहीं मिला। भाजप जब से सत्ता में आई है उसका उद्देश्य रहा है कि कैसे इस देश में आपसी सद्भाव बिगड़े।