Earthquake: वैज्ञानिकों का हैरान करने वाला दावा, कहा- भूकंप से बन रहा सोना

Earthquake: वैज्ञानिकों की तरफ से भूकंप को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। जानिये उन्होंने अपने रिसर्च में क्या कहा।

Report :  Sonali kesarwani
Update: 2024-09-05 05:51 GMT

Earthquake: वर्तमान में जिस धातु का दाम लगातार बढ़ता जा रहा है उसका नाम है सोना। रोज के रोज ऐसी खबरे आ रही है कि सोने के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। हर आदमी परेशान है रोज रोज सोने के भाव देखते- देखते। अभी हाल ही में वैज्ञानिकों की तरफ से एक अजीब सा दावा किया गया जिसमें कहा गया कि भूकंप की वजह से धरती के नीचे सोना बन रहा है। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया। लोग यही सोचने लगे कि जिस भूकंप की वजह से तबाही आती है आज उसकी वजह से सोना कैसे बन रहा है। जानिये वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में क्या क्या बताया।

भूकंप से बना रहा सोना

भूकंप को लेकर नई रिसर्च ने सब को हैरान कर दिया है। आम धारणा है कि गर्म तरल पदार्थ पृथ्वी की अंदरूनी दरारों से बहते हुए रासायनिक बदलाव से गुजरते हैं और इनके ठंडा होने पर सोना अलग हो जाता है। ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के ताजा शोध में दावा किया गया कि भूकंप से पैदा हुई बिजली से भूगर्भ में सोने के टुकड़े बनते हैं। नेचर जियोसाइंस जर्नल में छपे रिसर्च में ये बताया गया कि क्वार्ट्ज जैसे कुछ क्रिस्टल, यांत्रिक दबाव पर पीजोइलेक्ट्रिक (दबाव और गुप्त ऊष्मा से बनी बिजली) वोल्टेज पैदा कर सकते हैं। यह प्रभाव आमतौर पर क्वार्ट्ज घडिय़ों और कुकिंग लाइटर में पाया जाता है। शोधकर्ताओं ने पीजोइलेक्ट्रिक का परीक्षण कर यह समझने की कोशिश की कि बड़े सोने के टुकड़े कैसे बनते हैं।

छोटे- छोटे सोने के टुकड़ो का होता है निर्माण

शोध के मुख्य लेखक क्रिस वोइसी का इस मामले कहना है कि भूगर्भ में तरल पदार्थों में रासायनिक बदलाव से सोना बनने का सिद्धांत भले ही पूर्ण रूप से स्वीकार किया जाता हो, यह सोने के बड़े टुकड़ों के निर्माण को पूरी तरह स्पष्ट नहीं करता। विशेष रूप से यह देखते हुए कि इन तरल पदार्थों में सोने की सांद्रता बेहद कम होती है। हमारा शोध सोने के निर्माण में भूकंप की भूमिका का महत्त्व साबित करता है। दरअसल भूकंप के दौरान होने वाली क्रियाओं को वैज्ञानिकों ने दोहराया है। उन्होंने पाया कि दबाव पर क्वाट्र्ज ने न सिर्फ इलेक्ट्रोकेमिकल रूप से सतह पर सोना जमा किया, बल्कि सोने के नैनो कणों का निर्माण और संचय भी किया।

Tags:    

Similar News