केजरीवाल के प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा, आम आदमी सेना ने उछाला जूता

Update: 2016-04-09 11:18 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। जूता एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फेंका गया। जूता फेंकने वाले का नाम वेद प्रकाश बताया जा रहा है जो आम आदमी सेना का कार्यकर्ता है। आम आदमी सेना के नेता प्रभात कुमार का कहना है कि वेद प्रकाश ने सीएनजी स्टीकर को लेकर स्टिंग ऑपरेशन किया था। वेद प्रकाश ने जूते के साथ सीडी भी फेंकी।

जिस समय केजरीवाल एक प्रेस कांफ्रेस में ऑड-इवन को लेकर दिशा-निर्देश दे रहे थे। उसी वक्त जूता फेंका गया। हालांकि जूता उन्हें नहीं लगा। कार्यकर्ता ने जूता फेंकते हुए नारे लगाए कि केजरीवाल जनता के साथ गलत कर रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं ने वेद प्रकाश को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है ।

आपको बता दें कि इसके पहले जनवरी माह में आम आदमी सेना की महिला कार्यकर्ताओं ने भी केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया था। महिलाओं ने सीएम की तरफ स्याही फेंकी थी।

 

Tags:    

Similar News