सोनिया गांधी को वायरल बुखार, सर गंगाराम अस्पताल में हुईं भर्ती

Update: 2016-11-29 11:43 GMT

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (69 वर्ष) को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें वायरल बुखार है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया, वायरल बुखार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें दो दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी। वह जल्द ही संसद में मौजूद होंगी। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

डॉक्टरों की निगरानी में हैं कांग्रेस प्रमुख

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी को बुखार है। डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा है। अभी सर गंगाराम अस्पताल में उनकी कुछ जांच की जाएगी। इससे पहले सोनिया गांधी अगस्त में वाराणसी में अपने रोड शो के दौरान बीमार हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

नहीं हुई थीं बैठक में शामिल

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 7 नवंबर को कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की अहम बैठक में भी सोनिया गांधी शामिल नहीं हुईं थी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने की थी। मीडिया में पहले आई खबरों में कहा गया कि सोनिया गांधी बीमार होने के कारण बैठक में नहीं शामिल हो सकीं थीं।

Tags:    

Similar News