सोनिया गांधी का आरोप: लोकतंत्र के खिलाफ मोदी सरकार, कही ये बात..

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 74वें स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने गलवान में शहीद हुए भारतीय जवानों को नमन किया।

Update: 2020-08-15 13:37 GMT
Sonia gandhi wishes independence day blame modi govt

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 74वें स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने चीन सैनिकों से विवाद के दौरान गलवान में शहीद हुए भारतीय जवानों को नमन किया और भारत की एक जुटता को बनाये रखने की अपील की। इस मौके पर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर भी हमला बोला।

अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतन्त्रता दिवस की दी बधाई

देश आजादी के 74 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस बीच आज सोनिया गांधी ने देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा हमारा देश विश्व भर में न सिर्फ प्रजातांत्रिक मूल्यों और विभिन्न भाषा, धर्म, संप्रदाय के बहुलतावाद की वजह से प्रसिद्द है, बल्कि प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना एकजुटता के साथ करने के लिए भी जाना जाता है।

कोरोना संकट को लेकर जताई ये उम्मीद

कांग्रेस अध्यक्षा ने कोरोना संकट का जिक्र करते हुए कहा, 'आज जब समूचा विश्व कोरोना महामारी की महाविभीषिका से जूझ रहा है, तब भारत को एकजुट होकर इस महामारी को परास्त करने के प्रतिमान स्थापित करने होंगे। मैं पूरे आत्मविश्वास से कह सकती हूं कि हम सब मिलकर इस महामारी और गंभीर आर्थिक संकट की दशा से बाहर आ जाएंगे।'

ये भी पढ़ेंः वैक्सीन को तैयार भारत: जल्द होगी आपके पास, कोरोना मुक्त होगा देश

मोदी सरकार पर बोला हमला

इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। सोनिया गांधी ने कहा कि हमने बीते 74 सालों की स्वाधीनता में अपने प्रजातांत्रिक मूल्यों को समय-समय पर परीक्षा की कसौटी पर परखा है और उसे निरंतर परिपक्व किया लेकिन केंद्र की मोदी सरकार प्रजातांत्रिक व्यवस्था, संविधान मूल्यों और स्थापित परंपराओं के विपरीत खड़ी है। ये भारतीय लोकतंत्र के लिए परीक्षा की घड़ी है।

गलवान में शहीद भारतीय जवानों को किया नमन

इसके अलावा लद्दाख सीमा पर भारत चीन के बीच के विवाद का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि गलवान घाटी में हमारे 20 जवानों की शहादत के 60 दिन बीत चुके हैं। सोनिया ने शहीद जवानों को याद करते हुए उनकी वीरता को नमन किया। इसके साथ ही मोदी सरकार से आग्रह किया कि शहीदों की वीरता को याद करते हुए उचित सम्मान दें। उन्होंने कहा यहीं हमारे जवानों के लिए सबसे बड़ी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News