श्रीलंका: बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 100 लोगों की मौत, 99 लापता

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से मृतकों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया, "विदेश मंत्रालय ने देश के कई हिस्सों में बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए आपातकाल रिस्पांस इकाई को सक्रिय कर दिया है।"

Update: 2017-05-27 06:22 GMT
श्रीलंका: बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 91 लोगों की मौत, 110 लापता

कोलंबो: श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है, जबकि 99 लोग लापता हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लगभग 12,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 14 जिलों में 2,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें...राहत सामग्री लेकर श्रीलंका पहुंचा भारतीय जहाज, भारी बारिश और बाढ़ से मची तबाही

डीएमसी प्रवक्ता प्रदीप कोडिपिल्ली ने एफे न्यूज को बताया, "कलानिया नदी का जलस्तर अब भी बढ़ रहा है, इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।" भारत की ओर से मानवीय सहायता लिए रवाना किया गया पहला जहाज शनिवार को कोलंबो पहुंच गया, जबकि दूसरा जहाज रविवार को पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें...PM मोदी ने श्रीलंका में बाढ़ से हुई मौतों पर जताया दुख, दिया मदद का भरोसा

श्रीलंका में गुरुवार से हो रही भारी बारिश की वजह से कालू, केलानी, गिन, निवाला और अट्टानागलू नदियों में जलस्तर बढ़ गया है, जिससे यहां बाढ़ आ गई है। बाढ़ से सात जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सर्वाधिक बुरी तरह प्रभावित जिला कलूतारा है, जहां 38 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 80 लापता हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

-आईएएनएस

Tags:    

Similar News