EXAM में पूछा- क्या होते हैं दीवानी मामले, स्टूडेंट्स ने दिए गजब जवाब

Update: 2016-04-08 16:34 GMT

पटना: 8वीं क्लास के बोर्ड एक्जाम में स्टूडेंट्स ने अजब-गजब जवाब दिए। जब टीचरों ने इन स्टूडेंट्स के जवाब देखें तो उनका भी माथा चकर घिन्नी की तरह चकरा गया। यह एक्जाम एक हफ्ते पहले भोजीपुरा जिले के बिहिया प्रखंड स्कूल में हुआ था।

जानते हैं कि सोशल साइंस के पेपर में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कैसे-कैसे जवाब आए ...

एक स्टूडेंट का जवाब- लड़की दूसरे लड़के को चाहने लगती है

-पेपर में सवाल पूछा गया था कि दीवानी मामले क्या होते हैं? स्पष्ट करें।

-इस पर एक स्टूडेंट ने लिखा- दीवानी मामले में एक लड़की दूसरे लड़के को बहुत चाहने लगती है।

-लड़का भी उसे इतना चाहता है कि उसकी याद में अपना सारा काम भूल जाता है।

-दीवानी मामला सिर्फ समय की बरबादी है।

-किसी भी युवक को दीवानी मामले में नहीं पड़ना चाहिए।

-दीवानी मामले के पीछे जाने में मृत्यु भी हो सकती है।

-यह कानूनन अपराध है।

दूसरे स्टूडेंट का जवाब- लड़का प्यार में पागल हो जाता है

-इसी सवाल का जवाब दूसरे स्टूडेंट ने भी गजब तरीके से दिया।

-उसने लिखा- दीवानी मामले वे हैं जिनमें कोई लड़का किसी लड़की के प्यार में पागल हो जाता है।

Tags:    

Similar News