राम मंदिर निर्माण का एक ही रास्ता है, और वो है कानून बना कर : तोगड़िया

Update: 2017-07-16 16:28 GMT

अलीगढ़: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण का समय अब आ गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का एक ही रास्ता है और वो है कानून बना कर।

तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर निर्माण पूरे हिन्दू समाज की आस्था का विषय है इसलिए केन्द्र सरकार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर संसद में कानून बनाकर श्रीराम मंदिर का निर्माण कराना चाहिए।

ये भी देखें:अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियां फिर तेज, पत्थरों की खेप पहुंचने से बढ़ी राजनीतिक हलचल

पत्रकारों से मुखातिब तोगड़िया ने कहा कि मंदिर निर्माण का एक ही रास्ता है, जैसे सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर का निर्माण के समय बताया था। उन्होंने कहा कि अब राम मंदिर और गौ हत्या बंदी का कानून संसद में बन जाए, ये देश की हिन्दू जनता की इच्छा है। मेरा विश्वास है कि जल्द ही इसमें निर्णय होगा।

विहिप अध्यक्ष तोगड़िया ने कहा कि पूरा देश और पूरी दुनिया जेहादी इस्लाम के निशाने पर है। इसलिए भारत और पूरी दुनिया को जेहादी इस्लाम के विरुद्ध सावधान रहना होगा।

Tags:    

Similar News