कोहरे ने रोकी रफ्तार, 67 ट्रेनें और कई फ्लाइट्स लेट, यात्री परेशान

Update: 2016-12-09 04:03 GMT

नई दिल्ली: सर्द हवाएं, कड़कड़ाती ठंड और कोहरे का कहर शुक्रवार को भी बरकरार है। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित हो गया है। कोहरे की चादर ने कई इलाकों को ढक दिया है। एक तरफ ट्रेनों की रफ्तार थम गई है वहीं उड़ानों पर भी असर पड़ा है।

विजिबिलिटी कम होने के चलते यातायात प्रभावित है। राजधानी दिल्ली से चलने वाली 67 ट्रेनें देर से चल रही हैं। वहीं 30 ट्रेनों के समय में परिवर्तन हुआ है। जबकि दो गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है।

10 दिसंबर तक छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बना एक डिप्रेशन इस पूरे इलाकेे में नम हवाओं का कारण बना है। उत्तर प्रदेश के ऊपर छाया कोहरा 10 दिसंबर तक इसी तरह से छाया रहेगा है।

Tags:    

Similar News