चैनल बदलने पर खूंखार हुई पत्नी! पति के सिर पर कर दिया हसिए से वार और फिर...
Wife Attacks Husband: भोपाल के छोला मंदिर इलाके में टीवी का चैनल बदलने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने हंसिए से पति पर हमला कर दिया। घायल पति अस्पताल में भर्ती है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Image Source- Ai
Wife Attacks Husband: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के छोला मंदिर (Chhola Mandir) इलाके में टीवी का चैनल बदलने जैसी मामूली बात ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया कि मामला खूनी झगड़े में बदल गया। आरोप है कि पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति पर हंसिए से हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।
पति ने अपनी पसंद का लगाया चैनल
पुलिस के मुताबिक, मजदूरी करने वाला एक व्यक्ति अपने घर में टीवी देख रहा था। इसी दौरान उसने रिमोट से टीवी का चैनल बदलकर अपनी पसंद का चैनल लगा दिया। पत्नी को यह बात पसंद नहीं आई। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस तेज हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पत्नी ने घर में रखा हंसिया उठा लिया।
लहूलुहान हुआ पति
आरोप है कि पत्नी ने हंसिए से पति पर हमला कर दिया। हंसिए का वार सीधे उसके सिर और गाल पर लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घर से शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
दर्ज हुई एफआईआर
घटना की जानकारी मिलते ही छोला मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल पति के बयान दर्ज किए। इसके बाद पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पहले भी होते रहते थे विवाद
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पहले भी छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पति मजदूरी करता है और दंपति के दो बच्चे हैं। हालांकि, इस बार मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया और मामला आपराधिक घटना में बदल गया।
क्या बोलीं थाना प्रभारी?
छोला मंदिर थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी (Saraswati Tiwari) के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच टीवी का चैनल बदलने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान पत्नी ने पति पर हंसिए से हमला कर दिया। घायल व्यक्ति मजदूरी करता है और दंपति के दो बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।