अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी सेनेगल में गिरफ्तार, लाया जा सकता है भारत

भारतीय जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसियों के इनपुट पर सेनेगल में मौजूद अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। रवि पुजारी अफ्रीकी देश सेनेगल में रह रहा था। उस पर भारतीय एजेंसियां लगातार नजर रखे हुई थीं।

Update: 2019-02-01 05:56 GMT

नई दिल्ली: भारतीय जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसियों के इनपुट पर सेनेगल में मौजूद अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। रवि पुजारी अफ्रीकी देश सेनेगल में रह रहा था। उस पर भारतीय एजेंसियां लगातार नजर रखे हुई थीं। अब उसे भारत लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें.....#BUDGET2019: आर्थिक आरक्षण के लिए मौजूदा आरक्षित सीटें नहीं कम होंगी- पीयूष गोयल

रवि पुजारी 90 के दशक में मुंबई में सक्रिय था। पुजारी पर हत्या और फिरौती मांगने जैसे कई संगीन आरोप हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले तक रवि पुजारी के ऑस्ट्रेलिया में होने की बात की जा रही थी। जुर्म की दुनिया में कदम रखने के बाद रवि पुजारी छोटा राजन के लिए काम करता था। छोटा राजन फिलहाल नवी मुंबई की एक जेल में सजा काट रहा है।

खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रवि पुजारी वहां महाराज नाम का रेस्तरां चला रहा था। इसके साथ ही मुंबई व भारत के अन्य शहरों में उगाही के लिए फोन भी करता रहता था।

यह भी पढ़ें.....संसद में पीयूष गोयल का बजट भाषण, लोकसभा में बजट पेश कर रहे हैं

बीते साल जून में गुजरात के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें फोन कॉल और मैसेज के जरिए धमकाया जा रहा है और धमकाने वाला खुद को रवि पुजारी बता रहा है।

यह भी पढ़ें.....संसद में पीयूष गोयल का बजट भाषण, लोकसभा में बजट पेश कर रहे हैं

बता दें कि डॉन रवि पुजारी के निशाने पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी रही हैं। रवि पुजारी के गुर्गों ने 2014 में फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और फराह खान को भी मारने की साजिश रची थी। मुंबई पुलिस ने उसके गुर्गों को गिरफ्तार करने के बाद यह राज खोला था।

Tags:    

Similar News