इस ग्रामीण महिला के अंग्रेजी की शशि थरूर से की गई तुलना, जानिए पूरा मामला

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला का नाम दादी भगवानी देवी है और उनका ये वीडियो आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने शेयर...;

Update:2020-03-02 16:24 IST
इस ग्रामीण महिला के अंग्रेजी की शशि थरूर से की गई तुलना, जानिए पूरा मामला
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला का नाम दादी भगवानी देवी है और उनका ये वीडियो आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने शेयर किया है। इस वीडियो में दादी अच्छी अंग्रेजी बोलती दिख रही हैं।

ये भी पढ़ें-दिल्ली में नहीं बनी सरकार इसलिए सांप्रदायिकता के नाम बीजेपी फैला रही है नफरत: शरद पवार

सफेद शर्ट और लाल साड़ी पहने दादी से एक शख्स महात्मा गांधी के बारे में बोलने को कहता है तो वे अंग्रेजी में गांधी के बारे में बताना शुरू करती है। वह कहती हैं- महात्मा गांधी विश्व के एक महान आदमी थे। वे राष्ट्रपिता थे और हिंदू मुस्लिम दोनों से ही प्रेम करते थे।

वायरल हो रहा अंग्रेजी बोलती बुजु्र्ग महिला का वीडियो

इसके अलावा वे गांधी के साधारण जीवन के बारे में अंग्रेजी में ही बताती हैं। महिला के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1.6 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि 10,400 लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वायरल हो रहा अंग्रेजी बोलती बुजु्र्ग महिला का वीडियो, लोग बोले- शशि थरूर अंक दें



अरुण बोथरा ने ये वीडियो शेयर कर कांग्रेस के शशि थरूर को इसमें टैग करते हुए लिखा है कि जानना दिलचस्प होगा कि आप इस महिला को उसकी अंग्रेजी के लिए कितने अंक देते हैं। बता दें कि शशि थरूर को उनकी शानदार अंग्रेजी के लिए जाना जाता है।

ट्विटर पर उनकी लिखी बातें समझने के लिए लोगों को अकसर डिक्शनरी खोलनी पड़ती है। लोग महिला के इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ग्रामीण सी दिखने वाली महिला को काफी ज्ञान है और उसकी अंग्रेजी भी अच्छी है।

Tags:    

Similar News