दो बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, थर-थर कांप उठा पति

पुलिस के मुताबिक जिस वक्त महिला ने इस घटना को अंजाम दिया उस समय उसका पति ड्यूटी करने गया था। जब वह नौकरी से रात में लौटकर घर आया तो दरवाजा बंद मिला।;

Update:2021-03-05 11:33 IST
दो बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, थर-थर कांप उठा पति
पुलिस को पता चला है कि पति-पत्नी में गांव जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। महिला एक मुंडन संस्कार में बिहार के मधुबनी स्थित अपने गांव जाना चाहती थी।
  • whatsapp icon

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शकूरपुर में एक महिला ने पहले अपने दो बच्चों की हत्या की और बाद में खुद भी फांसी लगा ली।

रात में जब महिला का पति काम से वापस लौटा तो खिड़की से तीनों के झूलते शव देख उसकी रूह कांप उठी।

पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा गया।

पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।

Dead Body
दो बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, थर-थर कांप उठा पति(फोटो:सोशल मीडिया)

क्या है ये पूरा मामला

यह घटना गुरुवार गुरुवार देर रात की है। पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक 4 मार्च को रात 10.39 बजे सुभाष प्लेस पुलिस स्टेशन में फोन आया।

जिसमें सूचना दी गई कि शकूरपुर की रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। उसके साथ उसके दो बच्चे भी फंदे से झूलते पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक जिस वक्त महिला ने इस घटना को अंजाम दिया उस समय उसका पति ड्यूटी करने गया था। जब वह नौकरी से रात में लौटकर घर आया तो दरवाजा बंद मिला।

काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद गेट नहीं खुला। उसके बाद उसने घर के खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो पत्नी और दोनों बच्चे फंदे से झूलते दिखाई दिए।

यह देख उसे ऐसा लगा जैसे उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई हो। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोसी उसकी घर की तरफ दौड़ पड़े।

क्राइम सीन ( फोटो:सोशल मीडिया)

मायके में जाकर फंक्शन अटेंड करने की बात पर हुआ था झगड़ा

उनकी मदद से घर का बंद दरवाजा तोड़ा गया। शुरुआती जांच में पुलिस को मालूम पड़ा है कि गुरुवार को सुबह में पति-पत्नी में गांव जाने को लेकर झगड़ा हुआ था।

महिला एक मुंडन संस्कार में बिहार के मधुबनी स्थित अपने गांव जाना चाहती थी। दंपती की पांच साल पहले शादी हुई थी। पुलिस की मानें तो इस बात से गुस्से में आकर होकर महिला ने सुसाइड की होगी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही है।

Tags:    

Similar News