IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन से पहले बरसा कैप्टन कूल का बल्ला, जड़े गगनचुंबी छक्के, देखें वीडियो

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने गुजरात के सूरत शहर के लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में प्रैक्टिश सेशन के दौरान लगाए गंगनचुंबी छक्के।

Written By :  Divyanshu Rao
Update: 2022-03-19 09:50 GMT
महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के सबसे सफल कप्तानों में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इन दिन मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अबतक चार बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जीता चुके हैंम। धोनी की कप्तानी में सीएसके पिछले साल आईपीएल सत्र की विजेता टीम रही है। जिसके बाद धोनी एक बार फिर आईपीएल 2022 में अपनी टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की करीब 40 साल के हो चुके हैं। लेकिन वह अब तक आईपीएल के 15वें सीजन में टीम के कप्तान बने हुए हैं। वह अपनी बेजोड़ कप्तानी के चलते इस टूर्नामेंट में जगह बनाए हुए हैं। धोनी ने पिछले सीजन में अपनी टीम को चौथी बार आईपीएल खिताब दिलाया था, हालांकि धोनी बतौर बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। IPL 2021 में वह महज 114 रन बनाए थे।

इस दौरान धोनी का औसत केवल 16.28 रहा था। धोनी अब अपनी इसी कमजोर कड़ी को मजबूत बनाने में जुट गए हैं। वह CSK के अभ्यास सत्र में जमकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

धोनी ने मैदान पर लगाए गगनचुंबी छक्के 

गुजरात के सूरत शहर के लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी जमकर चौके-छक्के लगाते हुए नजर आए। अपनी बल्लेबाजी के दौरान धोनी ने हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए कई गगन चुंबी छक्के भी जड़े। चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल से धोनी के शॉट प्रैक्टिस का यह वीडियो शेयर किया गया, जिसमें धोनी जमकर छक्के की बारिश करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स इस बार अपने आईपीएल के 15वें सीजन के अभियान की शुरुआत 26 मार्च से कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स पिछले सीजन की उपविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ पहला लीग मैच खेलेगी। केकेआर और सीएसके के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Tags:    

Similar News